सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The highest increase in the collector rate of land on Pehowa Chowk-Karnal Road has been proposed.

Kaithal News: पिहोवा चौक-करनाल रोड पर जमीन के कलेक्टर रेट में सबसे ज्यादा वृद्धि का प्रस्ताव

संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 31 Mar 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
The highest increase in the collector rate of land on Pehowa Chowk-Karnal Road has been proposed.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


कैथल। जिले में 1 अप्रैल से प्रस्तावित कलेक्टर रेट में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी व्यावसायिक जमीन के लिए पिहोवा चौक से करनाल रोड तक दर्ज की गई है। यहां प्रति वर्ग गज 65,000 रुपये से बढ़ाकर 82,500 रुपये तक रेट प्रस्तावित किया गया है, यानी करीब 17,500 रुपये प्रति गज की वृद्धि सबसे अधिक है। वहीं आवासीय रेट में भी प्रति गज 1,000 से 3,500 रुपये तक की वृद्धि की संभावना जताई गई है।

अन्य प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी प्रस्तावित है। क्वालिटी चौक–शास्त्री मार्केट में रेट 65,000 से 74,750 रुपये, सर्राफा बाजार/प्रेम गली में 65,000 से 71,500 रुपये और सिटी थाना-पुरानी तहसील रोड पर 55,000 से बढ़ाकर 63,250 रुपये प्रति गज करने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं आवासीय क्षेत्रों में अधिकतम बढ़ोतरी हुडा सेक्टरों और विकसित कॉलोनियों में देखने को मिल रही है। हुडा सेक्टर-21 में रेट 33,000 से बढ़ाकर 36,300 रुपये, सेक्टर-20 में 30,000 से 33,000 रुपये और प्रोफेसर कॉलोनी में 17,500 से 20,200 रुपये प्रति गज प्रस्तावित किए गए हैं।

प्रशासन के अनुसार, कुल मिलाकर व्यावसायिक और आवासीय जमीन के कलेक्टर रेट में 10 से 30 प्रतिशत तक बढ़ोतरी प्रस्तावित है। जिला प्रशासन द्वारा प्रस्तावित रेट सरकार को भेजे जा चुके हैं। दावे-आपत्ति के लिए 30 मार्च तक का समय दिया गया था। इसके बाद रेट को अंतिम मंजूरी देकर लागू किया जाएगा। इस संदर्भ में समाजसेवी रामेश्वर फौजी ने कहा कि रेट बढ़ने से आमजन के लिए मकान और दुकान बनाना महंगा हो जाएगा, जिससे आर्थिक बोझ बढ़ेगा।
व्यावसायिक और आवासीय जमीन के प्रस्तावित कलेक्टर रेट
व्यावसायिक रेट (प्रति वर्ग गज)

जीटीबी कॉलोनी: 11,000
12,100

हुडा सेक्टर-20: 30,000
33,000

प्रोफेसर कॉलोनी: 17,500
20,200

हुडा सेक्टर-19: 27,500
30,250

हुडा सेक्टर-21: 33,000
36,300

चिरंजीव कॉलोनी: 13,500
14,900

सनसिटी: 26,000
28,600

नेहरू गार्डन: 15,500
17,100

अमरगढ़ गामड़ी: 11,000
12,100

आदर्श नगर: 16,000
17,600

ऋषि नगर: 16,000
17,600

व्यावसायिक रेट (प्रति वर्ग गज)

क्वालिटी चौक–शास्त्री मार्केट: 65,000
74,750

सर्राफा बाजार/प्रेम गली: 65,000
71,500

पिहोवा से नप: 70,000
77,000

पिहोवा चौक–पंचायत भवन: 60,000
66,000

पिहोवा चौक–सत्कार पैलेस: 75,000
82,500

पिहोवा चौक–करनाल रोड: 65,000
82,500

ढांड रोड (दोनों ओर): 60,000
66,000

क्योड़क गेट व अन्य गेट: 35,200
38,720

सिटी थाना–पुरानी तहसील रोड: 55,000
63,250

स्टेट बैंक रोड: 38,500
42,350

हुडा व्यावसायिक प्लॉट: 55,000
77,000

शहर में व्यावसायिक और आवासीय रेट प्रस्तावित हैं। दावे-आपत्ति के बाद रेट सरकार की ओर से फाइनल किए जाएंगे। -चंद्र मोहन, डीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed