{"_id":"69cad6ee24205299d10e3ae6","slug":"separate-space-for-temporary-procurement-centre-in-kailaram-kaithal-news-c-18-1-knl1004-876301-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कैलरम में अस्थायी खरीद केंद्र के लिए अलग जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कैलरम में अस्थायी खरीद केंद्र के लिए अलग जगह
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 31 Mar 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। कैलरम गांव में स्टेडियम और अस्थायी खरीद केंद्र को लेकर पिछले कई दिनों से चल रहा विवाद अब सुलझ गया है। गांव के सरपंच प्रतिनिधि नरेश कुमार की पहल से गेहूं खरीद के लिए अलग स्थान चिह्नित कर दिया गया है, जिससे दोनों पक्षों में सहमति बन गई।
गांव के बच्चों और युवाओं ने अस्थायी तौर पर बनाए गए कर्दम ऋषि स्टेडियम को यथावत रखने की मांग उठाई थी। उनका कहना था कि वे खेल गतिविधियों और सरकारी नौकरियों की तैयारी के लिए इसी मैदान का उपयोग करते हैं। यदि यहां खरीद केंद्र बनाया जाता है तो उनकी तैयारियों पर सीधा असर पड़ता।
दूसरी ओर, ग्रामीणों का कहना था कि हर वर्ष इसी स्थान पर गेहूं खरीद के लिए अस्थायी मंडी बनाई जाती रही है। हालांकि, इससे हर बार स्टेडियम का रेस ट्रैक और अन्य खेल सुविधाएं क्षतिग्रस्त हो जाती थीं। स्थिति को देखते हुए सरपंच प्रतिनिधि नरेश कुमार ने गांव में ही करीब तीन एकड़ जमीन पर अस्थायी खरीद केंद्र की व्यवस्था कर दी है। इस निर्णय से जहां किसानों को गेहूं बेचने की सुविधा मिलेगी, वहीं स्टेडियम भी सुरक्षित रहेगा।
Trending Videos