सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Driver in custody along with 15 cylinders

Kaithal News: 15 सिलिंडर समेत चालक हिरासत में

संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 26 Mar 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Driver in custody along with 15 cylinders
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

कैथल। शहर में एलपीजी गैस की कालाबाजारी का मामला सामने आया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक पिकअप गाड़ी से 15 व्यावसायिक गैस सिलिंडर बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके से करोड़ा निवासी चालक तरसेम को हिरासत में लेकर वाहन को जब्त कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी सिलेंडरों को 4 से 5 हजार रुपये प्रति सिलिंडर के हिसाब से बेच रहा था।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि राजस्थान नंबर की एक पिकअप गाड़ी में बड़ी संख्या में व्यावसायिक सिलिंडर लदे हुए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने अंबाला रोड पर नाकाबंदी कर गाड़ी को रोककर जांच की। जांच के दौरान वाहन से 15 सिलिंडर बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्राथमिक पूछताछ में करोड़ा गांव निवासी चालक ने बताया कि वह सिलिंडर अंबाला लेकर जा रहा था, लेकिन पुलिस को आशंका है कि इनकी सप्लाई कैथल में ही ऊंचे दामों पर की जानी थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सिलिंडर किसी अन्य जिले की गैस एजेंसी से लाए गए थे, क्योंकि कैथल में फिलहाल व्यावसायिक सिलिंडर का स्टॉक उपलब्ध नहीं बताया जा रहा है।

मामले की सूचना खाद्य आपूर्ति विभाग को दे दी गई है। विभाग के निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपी से गहन पूछताछ जारी है।

-रामनिवास, थाना प्रभारी

सिविल लाइन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed