{"_id":"692f40d70ea6068b7009305a","slug":"mla-satpal-jambha-met-the-chief-minister-kaithal-news-c-18-1-knl1004-793201-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: विधायक सतपाल जांबा ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: विधायक सतपाल जांबा ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 03 Dec 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। विधायक सतपाल जांबा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से विशेष मुलाकात की और आगामी 24 दिसंबर को गांव चुहड़माजरा में आयोजित होने वाले जगदगुरू स्वामी ब्रह्मानंद जी के जयंती उत्सव कार्यक्रम को लेकर विशेष चर्चा हुई। जांबा ने कहा कि जगद्गुरू ब्रह्मानंद जी महाराज भारतीय आध्यात्मिक परंपरा के महान संत, योगी और भक्ति धारा के प्रकाश स्तंभ माने जाते हैं। उनकी भक्ति, प्रेम और आत्मज्ञान समाज में दिशा प्रदान करती है।
उन्होंने कहा कि उत्सव को बड़े हर्ष और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। अबकी बार राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन गांव चुहड माजरा में आयोजित होगा, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। कार्यक्रम में प्रदेशभर से लोगों को आमंत्रित भी किया जा रहा है।
इसके अलावा उन्होंने पूंडरी ्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकासात्मक कार्यों के बारे में भी चर्चा की। विधायक सतपाल जांबा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में देश व प्रदेश में अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि हर पात्र व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचे।
Trending Videos