फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Mother out for a walk in Kaithal run over and killed by a truck; young daughter suffers fractures in both legs

कैथल में दर्दनाक सड़क हादसा: सैर पर निकली मां को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत; मासूम बेटी की दोनों टांगें टूटीं

Fri, 02 Oct 2026 11:11 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Fri, 02 Oct 2026 11:11 AM IST
सार

डीएसपी सुशील प्रकाश ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और ट्रक चालक की क्या भूमिका रही, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Mother out for a walk in Kaithal run over and killed by a truck; young daughter suffers fractures in both legs
मृतका मां - फोटो : संवाद

विस्तार

ढांड पाइपास पर शुक्रवार सुबह करीब छह बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं। पहली बार सुबह की सैर पर निकली 21 वर्षीय पूजा को तेज रफ्तार ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में पूजा गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे कैथल नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन अस्पताल पहुंचते-पहुंचते उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


हादसे में पूजा की मासूम बेटी भी गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्ची की दोनों टांगें टूट गईं। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे चंडीगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पूजा शुक्रवार सुबह करीब छह बजे सैर के लिए घर से निकली थी। उसके साथ उसकी मासूम बेटी, भतीजा और भतीजी भी थे। इसी दौरान ढांड पाइपास पर कुरुक्षेत्र की ओर से आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि पूजा गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि बच्ची भी बुरी तरह जख्मी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घर से सैर के लिए निकली पूजा के वापस न लौटने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका के पति भरत ने बताया कि उनका परिवार करीब 60 वर्षों से ढांड में मजदूरी कर रहा है। हादसे के बाद पूरे परिवार में मातम पसरा है।


ट्रक चालक की तलाश में जुटी पुलिस
डीएसपी सुशील प्रकाश ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और ट्रक चालक की क्या भूमिका रही, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed