{"_id":"6a344073dcbea0b61b0c1637","slug":"no-public-toilets-in-the-markets-kaithal-news-c-245-1-kn11005-151086-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बाजारों में नहीं सार्वजनिक शौचालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बाजारों में नहीं सार्वजनिक शौचालय
विज्ञापन
कैथल के तलाई बाजार के पास खरीदारी करने आते ग्राहक। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कैथल। शहर के मुख्य बाजार, तलाई बाजार, जनता मार्केट समेत अन्य बाजारों में सार्वजनिक शौचालय की उचित व्यवस्था न होने के कारण दुकानदारों, ग्राहकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विशेषकर महिलाओं को इस समस्या से सबसे अधिक दिक्कत झेलनी पड़ रही है। लोगों का कहना है कि लंबे समय से इस समस्या का समाधान नहीं किया गया है जिससे स्वच्छता और सुविधा दोनों प्रभावित हो रही हैं।
बाजार में रोजाना सैकड़ों लोग खरीदारी के लिए पहुंचते हैं लेकिन शौचालय जैसी बुनियादी सुविधा न होने के कारण उन्हें मजबूरी में इधर-उधर भटकना पड़ता है। कई बार ग्राहक खरीदारी बीच में छोड़कर बाहर निकलने को मजबूर हो जाते हैं। इससे व्यापार पर भी असर पड़ रहा है। दुकानदारों ने बताया कि बाजार में महिलाओं के लिए शौचालय न होना सबसे बड़ी समस्या है।
दुकानदार चिराग गर्ग ने कहा कि दिनभर महिलाएं खरीदारी के लिए आती हैं लेकिन शौचालय न होने के कारण उन्हें काफी परेशानी होती है। कई बार उन्हें आसपास के घरों या दुकानों से मदद लेनी पड़ती है, जो हमेशा संभव नहीं होता। दुकानदार मनोज ने बताया कि यह समस्या करीब तीन वर्षों से बनी हुई है लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया।