{"_id":"69b720d6c69f55b5cf073ac2","slug":"players-showed-their-strength-in-kabaddi-matches-kaithal-news-c-245-1-kn11005-146421-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कबड्डी मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कबड्डी मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 16 Mar 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल / कसान। कसान गांव में रविवार को ओपन सर्कल कबड्डी महाकुंभ का आयोजन करवाया गया, इसमें हरियाणा और पंजाब के विभिन्न जिलों से करीब 25 टीमों ने भाग लिया और प्रतिभा दिखाई। इस दौरान कई रोमांचक मुकाबले हुए जिन्हें देखने के लिए आसपास के गांवों से काफी संख्या में खेल प्रेमी पहुंचे।
टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। आयोजकों की ओर से टूर्नामेंट को आकर्षक बनाने के लिए विजेता टीम के लिए एक लाख रुपये की इनामी राशि रखी गई थी। इसके अलावा दूसरे स्थान पर आने वाली टीम के लिए 71 हजार रुपये का इनाम रखा गया। प्रतियोगिता का आयोजन देर रात करीब 12 बजे तक चलता रहा। इस दौरान कसान गांव के साथ आसपास के कई गांवों से बड़ी संख्या में खेल प्रेमी पहुंचे और कबड्डी मुकाबलों का भरपूर आनंद लिया। हरियाणा के कबड्डी खिलाड़ी दीपा कसान इस मौके पर मौजूद रहे। आयोजकों ने बताया कि ग्रामीण स्तर पर खेलों को बढ़ावा देने और युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से दूर रखने के उद्देश्य से इस तरह के टूर्नामेंट आयोजित किए जाते हैं। संवाद
Trending Videos