{"_id":"6ad52c6779cf21213c022323","slug":"preparations-for-the-festival-for-married-women-intensify-demand-for-karvas-rises-in-markets-kaithal-news-c-36-1-sknl1003-171467-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सुहागिनों के त्योहार की तैयारी तेज, बाजारों में करवों की बढ़ी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सुहागिनों के त्योहार की तैयारी तेज, बाजारों में करवों की बढ़ी मांग
विज्ञापन
अंबाला छावनी के बाजार में स्टील के करवा सैट की खरीदारी करती महिलाएं। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। करवा चौथ को लेकर अंबाला के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। सुहागिनों के इस खास त्योहार के लिए बाजार पारंपरिक और आधुनिक सामान से सज गए हैं। कहीं रंग-बिरंगे मिट्टी के करवों पर फूलों की नक्काशी महिलाओं को आकर्षित कर रही है, तो कहीं झालर और मोतियों से सजे स्टील के करवा सेट की मांग है।
साथ ही, पूजा की थाली के लिए कढ़ाईदार कवर भी बाजार में उपलब्ध हैं। दुकानदारों ने ग्राहकों को लुभाने के लिए नए डिजाइन और विभिन्न रेंज के उत्पाद उतारे हैं। त्योहार नजदीक आने के साथ ही खरीदारी के लिए बाजारों में महिलाओं की आवाजाही बढ़ने लगी है और दुकानदारों को कारोबार में अच्छे उछाल की उम्मीद है।
-- -- -- -
फूलों की नक्काशी वाले मिट्टी के करवों की मांग
दुकानदार नरेंद्र गुलाटी ने बताया कि इस बार बाजार में पारंपरिक मिट्टी के करवे कई आकर्षक डिजाइनों में उपलब्ध हैं। छोटे मिट्टी के करवे की कीमत 40 रुपये और बड़े करवे की कीमत 50 रुपये है। इन पर रंग-बिरंगे फूलों की नक्काशी और सजावटी झालर लगाई गई हैं, जो महिलाओं को पसंद आ रही हैं। उन्होंने बताया कि पिछले साल के मुकाबले इस बार दुकानदारों को करवे तीन से पांच रुपये प्रति करवा महंगे खरीदने पड़े हैं। इसके बावजूद पारंपरिक मिट्टी के करवों की मांग में कमी नहीं आई है।
विज्ञापन
-- -- -- -
150 से 400 रुपये तक के स्टील करवा सेट
बाजार में स्टील के बर्तनों और करवा सेट के भी कई विकल्प उपलब्ध हैं। स्टील की थाली, लोटा और छन्नी वाले करवा सेट 150 से 400 रुपये तक की कीमत में मिल रहे हैं। वहीं, पूजा की थाली को सजाने के लिए हाथ से कढ़ाई किए गए थाली कवर भी महिलाओं को आकर्षित कर रहे हैं। इनकी कीमत 150 से 500 रुपये तक है। अलग-अलग रंगों और डिजाइनों में उपलब्ध ये कवर पूजा की थाली को आकर्षक रूप देने के लिए खरीदे जा रहे हैं।
-- -- -- --
झालर और मोतियों से सजे करवा सेट भी उपलब्ध
दुकानदार रेणु ने बताया कि इस बार हेवी स्टील के करवा सेट भी बाजार में आए हैं। इनमें थाली, लोटा और छन्नी पर झालर और मोतियों से सजावट की गई है। इन सेट की कीमत 200 से 600 रुपये तक है। इसके अलावा, रंग-बिरंगे डिजाइन वाले मिट्टी के करवे भी 50 रुपये में उपलब्ध हैं। त्योहार करीब आने के साथ ही बाजारों में खरीदारों की भीड़ बढ़ रही है। दुकानदारों को उम्मीद है कि करवा चौथ से पहले खरीदारी में और तेजी आएगी, जिससे कारोबार बेहतर रहेगा।