सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Student kidnapped after feeding sleeping pills to family

Kaithal News: परिवार को नींद की गोलियां खिलाकर छात्रा को किया अगवा

संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 22 Jun 2026 03:14 AM IST
विज्ञापन
Student kidnapped after feeding sleeping pills to family
विज्ञापन
पूंडरी। पूंडरी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने एक युवक पर 15 वर्षीय बेटी को अगवा करने का आरोप लगाया है। किशोरी के पिता का आरोप है कि एक अज्ञात युवक ने पहले किशोरी को अपने प्रभाव में लेकर परिवार के भोजन में नींद की गोलियां मिलवाने के लिए उकसाया और बाद में रात में उसे घर से साथ ले गया। घटना का पता अगले दिन सुबह चला, जब परिजन जागे और लड़की अपने कमरे में नहीं मिली।

किशोरी के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी गांव के स्कूल में 11वीं कक्षा की छात्रा है। उसने किसी युवक के कहने पर उसने परिवार के खाने में कोई नशीला पदार्थ मिला दिया। भोजन करने के बाद सभी सदस्य गहरी नींद में सो गए। वहीं इस दौरान आरोपी आधी रात को घर पहुंचा और किशोरी को अपने साथ लेकर चला गया। सुबह जब उनकी आंख खुली तो बेटी घर पर नहीं थी। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला, जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। परिजनों ने पुलिस से लड़की की जल्द बरामदगी और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पूंडरी थाना की जांच अधिकारी बबीता ने बताया कि शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। किशोरी की तलाश के लिए प्रयास किए जा रहे हैं और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed