सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The BDPO inspected the booths and reviewed the revision work.

Kaithal News: बीडीपीओ ने बूथों का निरीक्षण कर जांचा पुनरीक्षण का कार्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
The BDPO inspected the booths and reviewed the revision work.
मतदाताओं से जानकारी लेती खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी
विज्ञापन
कलायत। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी रितु शर्मा और बीएलओ सुपरवाइजर जितेंद्र राठौर ने वीरवार को रामगढ़, चौशाला, जुलानी खेड़ा और वजीर नगर बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान खंड विकास व पंचायत अधिकारी रितु शर्मा ने नुक्कड़ सभा के दौरान गांव के मतदाताओं को संबोधित किया। उन्होंने आह्वान किया कि वे इस प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लें और बीएलओ की ओर से मांगी गई जानकारी प्रदान करें।

साथ ही वह अपने दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो तैयार रखें और वोटर फॉर्म पर उसे चिपका कर पूर्ण रूप से वोटर फॉर्म भरकर बीएलओ को उपलब्ध करवा दें। उपमंडल अधिकारी कलायत अजय हुड्डा के आदेश अनुसार उन्होंने रामगढ़, चौशाला, वजीर नगर और जुलानी खेड़ा के सरपंचों से बात करके निर्देश दिए कि गांव में सुबह और शाम के समय चौकीदार के मार्फत दो बार मुनादी करवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र कलायत में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण का कार्य निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न किया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिरहित, अद्यतन और शुद्ध बनाना है, ताकि सभी पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित हों और अपात्र व मृत मतदाताओं के नाम हटाए जा सकें। गहन पुनरीक्षण के अंतर्गत बूथ स्तर अधिकारियों की ओर से घर-घर जाकर सत्यापन कार्य किया गया। इस दौरान नए पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने और स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने और मतदाताओं के विवरण में आवश्यक संशोधन करने के लिए प्रपत्र प्राप्त किए गए। प्राप्त आवेदनों का निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सत्यापन व निस्तारण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed