सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two accused arrested for ₹1 crore theft in Cheeka after Encounter brothers are from Bathinda

Kaithal: चीका में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो बदमाश गिरफ्तार, एक करोड़ की चोरी के आरोपी हैं दोनों

संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Published by: Nivedita Updated Fri, 26 Jun 2026 08:51 AM IST
सार

दोनों आरोपी चीका क्षेत्र में हुई करीब एक करोड़ रुपये की चोरी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे थे। पुलिस अब उनसे पूछताछ कर चोरी की वारदात और अन्य मामलों में उनकी संलिप्तता की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Two accused arrested for ₹1 crore theft in Cheeka after Encounter brothers are from Bathinda
चीका में मुठभेड़ - फोटो : संवाद

विस्तार

कैथल के चीका क्षेत्र में कुछ दिन पहले हुई करीब एक करोड़ रुपये की चोरी के मामले में फरार चल रहे दो बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों की पहचान पंजाब के बठिंडा जिले के माैड़ मंडी निवासी सोहन और धर्मबीर के रूप में हुई है। दोनों आरोपी सगे भाई हैं।
विज्ञापन




डीएसपी सुशील कुमार के अनुसार पुलिस को आरोपियों के बारे में सूचना मिलने पर घेराबंदी की गई। इस दौरान हुई मुठभेड़ में दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें काबू कर लिया। घायल आरोपियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


दोनों आरोपी चीका क्षेत्र में हुई करीब एक करोड़ रुपये की चोरी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे थे। पुलिस अब उनसे पूछताछ कर चोरी की वारदात और अन्य मामलों में उनकी संलिप्तता की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed