{"_id":"6a3d87dc72cda2449a0f8a9b","slug":"iti-portal-down-for-14-days-youths-unable-to-apply-even-after-deadline-extension-kaithal-news-c-245-1-kht1014-151423-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: 14 दिनों से आईटीआई पोर्टल ठप, तारीख बढ़ने के बाद भी युवा नहीं कर पा रहे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: 14 दिनों से आईटीआई पोर्टल ठप, तारीख बढ़ने के बाद भी युवा नहीं कर पा रहे आवेदन
विज्ञापन
राजकीय आईटीआई कैथल में आवेदन के लिए पहुंचे युवा। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। आईटीआई में दाखिलों के लिए ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जा रहे हैं। आवेदन का दूसरा विकल्प नहीं होने से विद्यार्थी परेशान हैं। आवेदन के लिए आईटीआई का पोर्टल पिछले 14 दिनों से तकनीकी खामियों के कारण सही तरीके से काम नहीं कर पा रहा है। युवा पोर्टल पर आवेदन तो कर सकते हैं लेकिन ट्रेड का चयन नहीं कर पा रहे हैं।
ट्रेड का चयन नहीं कर पाने के कारण आवेदन प्रक्रिया अधूरी रह जाती है। इस कारण विद्यार्थियों को पिछले कई दिनों से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 12 जून से लगातार पोर्टल में तकनीकी खामी आ रही है और बार-बार लिखे जाने व सूचित करने के बावजूद पोर्टल दुरुस्त नहीं हो पा रहा है।
राजकीय आईटीआई में आ चुके 4 हजार से ज्यादा आवेदन
कैथल राजकीय आईटीआई में 12 जून तक ही करीब 4 हजार से ज्यादा आवेदन आ चुके थे लेकिन जिले की अन्य राजकीय और प्राइवेट आईटीआई में आवेदन संख्या कम होने और पोर्टल में तकनीकी खामी के कारण ही आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाई गई थी। पोर्टल न चलने से युवाओं को इसका कोई लाभ नहीं मिल पाया और युवा अब भी आवेदन से वंचित हैं।
विज्ञापन
आवेदन की अंतिम तारीख नजदीक आने से युवा परेशान हैं और उनकी समस्या जायज है। तकनीकी खामियों को दुरुस्त करने के लिए कई बार लिखित और मौखिक तौर पर सूचना दी जा चुकी है। अगर पोर्टल में खामियां दूर नहीं हो पाई तो आवेदन की तारीख को आगे भी बढ़ाया जा सकता है।
- सतीश मच्छाल, जिला नोडल अधिकारी, आईटीआई, कैथल।