सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gangster Shabbir Ali alias Shabbir Chaudhary arrested by Delhi Police

कुख्यात गैंगस्टर दबोचा: भाई की हत्या कर अपराध की दुनिया में आया शब्बीर, हाशिम बाबा-अनवर चाचा गिरोह से जुड़ा

अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Fri, 26 Jun 2026 12:20 PM IST
सार

आरोपी की पहचान गैंगस्टर शब्बीर अली उर्फ शब्बीर चौधरी के तौर हुई है जो अप्रैल 2025 से मकोका के एक मामले में फरार था। खुफिया जानकारी और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपी चौधरी को 14 जून को हरियाणा के शंभू बॉर्डर से पकड़ा गया तथा उसके पास से एक कार और एक स्कूटी बरामद की गई है।

विज्ञापन
Gangster Shabbir Ali alias Shabbir Chaudhary arrested by Delhi Police
दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा गैंगस्टर शब्बीर चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली और यमुना पार क्षेत्र में सक्रिय एक संगठित अपराध गिरोह के सरगना को महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान गैंगस्टर शब्बीर अली उर्फ शब्बीर चौधरी के तौर हुई है जो अप्रैल 2025 से मकोका के एक मामले में फरार था। विशेष प्रकोष्ठ के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) प्रवीण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि खुफिया जानकारी और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपी चौधरी को 14 जून को हरियाणा के शंभू बॉर्डर से पकड़ा गया तथा उसके पास से एक कार और एक स्कूटी बरामद की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस मकोका मामले में गिरोह के नौ सदस्यों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। अधिकारी के अनुसार, चौधरी शब्बीर चौधरी-हाशिम बाबा-अनवर चाचा गिरोह का सरगना है। 

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि यह गिरोह मुख्य रूप से सीलमपुर, भजनपुरा, मौजपुर, शाहदरा और उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिलों में रंगदारी, हत्या, हत्या के प्रयास और जमीन कब्जाने जैसे जघन्य अपराधों में लिप्त है। इसके सदस्य नेपाल और दुबई से भी अपनी गतिविधियां चला रहे हैं।

अधिकारियों के मुताबिक, मूल रूप से मुजफ्फरनगर के रहने वाले चौधरी ने 1990 के दशक के मध्य में सीलमपुर निवासी हाजी अफजाल के साथ मिलकर अपराध की दुनिया में प्रवेश किया और उत्तर पूर्व दिल्ली और एनसीआर के क्षेत्र में गोलीबारी, हत्या और गिरोह प्रतिद्वंद्विता के कई मामलों में शामिल हो गया।

पुलिस ने बताया कि 2008 में अपने भाई शमीम अहमद की हत्या के बाद, उसने अपनी आपराधिक गतिविधियां तेज कर दीं और जेल में रहने के दौरान, वह हाशिम बाबा और अनवर खान उर्फ चाचा सहित कई कट्टर अपराधियों के संपर्क में आया। उसे पहले भी कई आपराधिक मामलों में गिरफ्तार किया जा चुका है, जिसमें मकोका के तहत एक मामला भी शामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed