{"_id":"6a3dd029658633cc240cbd95","slug":"murder-minors-killed-a-60-year-old-man-for-4-000-rupees-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Murder: चार हजार रुपये के लिए नाबालिगों ने 60 साल के बुजुर्ग को मार डाला, ऑनलाइन मंगवाया था चाकू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Murder: चार हजार रुपये के लिए नाबालिगों ने 60 साल के बुजुर्ग को मार डाला, ऑनलाइन मंगवाया था चाकू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 26 Jun 2026 06:34 AM IST
सार
पुलिस ने तीन नाबालिगों को दो चाकू के साथ पकड़ा है। उन्होंने ने बताया कि एक दोस्त ने ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफार्म से इसे मंगवाया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : X @DelhiPolice
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेगमपुर इलाके में महज चार हजार रुपये लूटने के लिए नाबालिगों ने 60 साल के बुजुर्ग की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। बुजुर्ग की शिनाख्त की पहचान शाहबाद डेयरी निवासी राजेश के रूप में हुई, जो घटना के समय फैक्टरी से काम करने के बाद साइकिल से घर आ रहे थे। पुलिस ने तीन नाबालिगों को दो चाकू के साथ पकड़ा है। उन्होंने ने बताया कि एक दोस्त ने ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफार्म से इसे मंगवाया था।
विज्ञापन
रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त शशांक जायसवाल ने बताया कि 23 जून की रात बेगमपुर थाना पुलिस को पंसाली रोड पर एक बुजुर्ग के लहूलुहान हालत में पड़े होने की जानकारी मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि पीसीआर कर्मी उन्हें आंबेडकर अस्पताल में भर्ती करा चुके थे। वहां पहुंचने पर पता चला कि घायल को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। उनके कमर के पास चाकू फंसा मिला। जांच में पता चला कि राजेश अपनी शादीशुदा बेटी के परिवार के साथ शाहबाद डेयरी इलाके में रहते थे और प्रताप विहार स्थित एक फैक्टरी में मजदूरी करते थे। एक राहगीर ने उन्हें घायल अवस्था में देखकर पुलिस को सूचित किया था।
विज्ञापन
पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की तो पता चला कि नाबालिगों ने बुजुर्ग राजेश पर चाकू से हमला किया और उनकी जेब से रुपये निकालकर भाग गए। तकनीकी जांच के साथ स्थानीय स्तर पर की गई पूछताछ के आधार पर तीन नाबालिगों को पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान तीनों ने अपराध कबूल कर लिया। पुलिस ने बताया कि एक नाबालिग 17 साल का है, जबकि दो की उम्र 15 साल है। तीनों आरोपियों पर पहले से कोई आपराधिक मामले दर्ज नहीं हैं। जांच से पता चला कि तीनों नाबालिग नशे के आदी हैं। नशे के लिए पैसे की जरूरत को पूरा करने के लिए तीनों ने लूटपाट का फैसला किया।
विज्ञापन