{"_id":"6a3df43dcb9a60954a0e8491","slug":"fire-breaks-out-in-a-house-kitchen-in-the-ajmeri-gate-area-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Fire: दिल्ली में दर्दनाक हादसा, घर की रसोई में आग से दो भाई बुरी तरह झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Fire: दिल्ली में दर्दनाक हादसा, घर की रसोई में आग से दो भाई बुरी तरह झुलसे
Fri, 26 Jun 2026 09:08 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Fri, 26 Jun 2026 09:08 AM IST
सार
मध्य दिल्ली के अजमेरी गेट इलाके में एक घर की रसोई में आग लगने से दो भाई झुलसकर घायल हो गए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य दिल्ली के अजमेरी गेट इलाके में एक घर की रसोई में आग लगने से दो भाई झुलस गये। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के मुताबिक, गुरुवार देर रात करीब 11.25 बजे अजमेरी गेट के पास मोहल्ला नियरियान के एक घर में आग लगने की सूचना मिली। दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।
विज्ञापन
अधिकारियों ने कहा कि जब तक अग्निशमन कर्मी घर पहुंचे, तब तक आग से दो लोग झुलस चुके थे, जिन्हें पीसीआर और स्थानीय निवासियों ने लोक नायक जय प्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि आग घर की रसोई तक ही सीमित थी और उस पर काबू पा लिया गया। उनके मुताबिक, वारिस (14) लगभग 35 प्रतिशत जल गया और फरीद (18) करीब 20 प्रतिशत तक झुलस गया। अधिकारियों ने बताया कि एलएनजेपी अस्पताल के डॉक्टर घायलों का इलाज कर रहे हैं और उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। पुलिस और अग्निशमन अधिकारी आग लगने के सही कारण की जांच कर रहे हैं।