सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Two more accused linked to Nandu gang arrested

Kaithal News: नंदू गैंग से जुड़े दो और आरोपी गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 16 Mar 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Two more accused linked to Nandu gang arrested
विज्ञापन
कैथल। अपराध पर नकेल कसते हुए जिला पुलिस की स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट (एसडीयू) ने नंदू गैंग से जुड़े दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले शुक्रवार को तीन आरोपियों को अवैध हथियारों सहित काबू किया गया था। रविवार को पकड़े गए आरोपी गिरोह के शूटरों को हथियार उपलब्ध कराने का काम करते थे।
Trending Videos

पूछताछ में आरोपियों ने बताया की वह गैंग लीडर कपिल सांगवान उर्फ नंदू और उसके सहयोगी साहिल के कहने पर गैंग के अन्य सदस्यों से हथियार लेकर वारदात के बाद उन्हें आगे पहुंचाने का काम करते हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि नंदू गैंग दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और पंजाब में फिरौती, सुपारी किलिंग, जमीन कब्जा और अवैध हथियार सप्लाई जैसी संगठित आपराधिक गतिविधियों में शामिल रही है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर पुंडरी से फरल रोड पर सिरसा ब्रांच नहर पुल के पास कार्रवाई करते हुए गांव नैना निवासी कर्ण उर्फ अंकुश, सौरभ उर्फ बाबा व करनाल जिले के जलमाना गांव निवासी सुमित उर्फ सिमी को गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान आरोपी करण के कब्जे से एक देसी पिस्तौल 32 बोर व छह जिंदा कारतूस, सौरभ के कब्जे से एक देसी पिस्तौल .32 बोर व पांच जिंदा कारतूस, जबकि सुमित के कब्जे से दो मैगजीन व चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इसके अलावा आरोपियों के पास से तीन मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई। मामले में थाना पूंडरी में केस दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। शनिवार को अदालत में पेश करने पर कर्ण और सुमित का पांच दिन का पुलिस रिमांड लिया गया, जबकि सौरभ को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार अन्य दो आरोपी करते थे हथियारों की सप्लाई
मामले की आगे की जांच करते हुए एसडीयू के एएसआई तरसेम कुमार की टीम ने काकोत निवासी रोहित उर्फ भोलर और जिला जींद के गांव पेगा निवासी लोकेश को भी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि लोकेश ने कर्ण की मुलाकात साहिल से करवाई थी और उसे नंदू गैंग में शामिल कराया था। वह गैंग के लिए हथियार उपलब्ध करवाने और शूटर मुहैया कराने का काम करता था। वहीं आरोपी रोहित को कर्ण ने दिल्ली में वारदात करने के लिए चार लाख रुपये में शूटर के रूप में गिरोह में शामिल किया था। दोनों आरोपियों को रविवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed