फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Young man attacked with a *gandasi* (cleaver-like weapon) while trying to break up a fight between friends

Kaithal News: दोस्तों का झगड़ा छुड़वाने गए युवक पर गंडासी से हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Young man attacked with a *gandasi* (cleaver-like weapon) while trying to break up a fight between friends
कैथल। सीवन थाना क्षेत्र के गांव खरकड़ा में शराब ठेके के पास दोस्तों का झगड़ा छुड़वाने गए माजरी निवासी हरदीप सिंह पर कुछ युवकों ने गंडासी और लाठियों से जानलेवा हमला कर दिया।
विज्ञापन

आरोपियों ने उसकी स्कॉर्पियो गाड़ी में भी तोड़फोड़ की। आरोप है कि हमलावर गाड़ी में रखे 1.45 लाख रुपये और जरूरी दस्तावेजों वाला पर्स भी निकाल ले गए। हमले में घायल हरदीप सिंह को उपचार के लिए पटियाला के निजी अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चार नामजद सहित सात से आठ युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव माजरी निवासी हरदीप सिंह ने बताया कि 20 अक्तूबर को वे अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी से कांगथली मंडी गए थे। काम खत्म करने के बाद रात करीब नौ बजे घर लौट रहे थे। जब वे गांव खरकड़ा में शराब ठेके के पास पहुंचे तो वहां उनके गांव के गुरविंद्र सिंह और पवन कुमार के साथ कुछ युवक झगड़ा कर रहे थे। झगड़ा छुड़वाने उतरा तो उसी पर कर दिया हमला : शिकायतकर्ता के अनुसार वह अपने दोस्तों का झगड़ा छुड़वाने के लिए गाड़ी से नीचे उतरे। आरोप है कि इस दौरान हमलावरों ने उनके दोस्तों को छोड़कर उन पर गंडासी और लाठियों से हमला कर दिया। आरोपियों ने उनकी गाड़ी के शीशे और अन्य हिस्सों में भी तोड़फोड़ की। हमले के बाद गाड़ी में रखे 1.45 लाख रुपये और जरूरी कागजात वाला पर्स गायब मिला। उनके गले में पहनी सोने की चेन भी नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइबर अपराध थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) और 61(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस अब बैंक खातों से हुए लेनदेन और रकम ट्रांसफर होने वाले खातों की जानकारी जुटाएगी। इसके आधार पर धोखाधड़ी करने वालों का पता लगाने का प्रयास किया जाएगा। - सुशील प्रकाश, डीएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed