सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   12 complaints reached the camps, returned with assurances

Karnal News: शिविरों में पहुंचीं 12 शिकायतें, आश्वासन देकर लौटाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
12 complaints reached the camps, returned with assurances
समाधान ​शिविर में लोगों की समस्या सुनते उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा। प्रवक्ता
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
Trending Videos

करनाल। लघु सचिवालय में वीरवार को जिला प्रशासन की ओर से समाधान शिविर लगाया गया। इसमें उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने समस्याएं सुनीं। इस दौरान विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। जिला मुख्यालय सहित सभी उपमंडल स्तरों पर भी समाधान शिविर आयोजित हुए। इनमें करनाल मुख्यालय पर 07, असंध उपमंडल में 3 और नीलोखेड़ी व इंद्री उपमंडल में एक-एक शिकायत प्राप्त हुईं। वहीं घरौंडा उपमंडल में कोई शिकायत नहीं मिली।
शिविर में करनाल निवासी केशव राम ने बिजली निगम से संबंधित, बृजपाल ने पुलिस से संबंधित, कमल खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से संबंधित, सोनू शर्मा पुलिस विभाग से संबंधित, नवीन कुमार वन विभाग से संबंधित, नरेंद्र पंचायती विभाग से संबंधित व पवन परिवार पहचान पत्र से संबंधित समस्या लेकर पहुंचे। नीलोखेड़ी उपमंडल में आयोजित समाधान शिविर में हरभजन सिंह राशन कार्ड से संबंधित व इंद्री उपमंडल में प्रमोद कुमार कृषि विभाग से संबंधित समस्या लेकर पहुंचे। इसी प्रकार असंध उपमंडल में रणबीर सिंह, अनिरुद्ध व अनीता परिवार पहचान पत्र से संबंधित शिकायत लेकर पहुंचे। सभी शिकायतकर्ताओं को समाधान का आश्वासन देकर लौटा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने कहा कि हर सोमवार और वीरवार को जिला व उपमंडल स्तर पर सुबह 10 से 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जाते हैं। प्रशासन आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। इसका मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लें और प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े और बार-बार कार्यालय के चक्कर न लगाने पडें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed