{"_id":"6a78e5381dbe4a798809f5c9","slug":"100-tonnes-of-garbage-piled-up-on-the-streets-wont-be-cleared-for-another-3-days-karnal-news-c-18-knl1018-966312-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: सड़कों पर जमा हुआ 100 टन कचरा, 3 दिन और नहीं उठेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: सड़कों पर जमा हुआ 100 टन कचरा, 3 दिन और नहीं उठेगा
विज्ञापन
सेक्टर 12 की लाल बत्ती के पास फैली गंदगी के पास से कपड़े से मुंह ढ़ककर जाती बच्ची। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। शहरवासियों की मुश्किलें अब और बढ़ने वाली हैं। आंदोलन कर रहे सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल को तीन दिन और बढ़ाने का फैसला लिया है। इसके चलते शहर में अगले तीन दिनों तक सड़कों की नियमित सफाई नहीं होगी।
डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने का काम जारी रहेगा, इसलिए घरों से निकलने वाला अधिकांश कूड़ा उठाया जाता रहेगा। दूसरी ओर दमकल कर्मचारी भी तीन दिन तक हड़ताल पर रहेंगे।
कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शहर में पहले ही सफाई व्यवस्था प्रभावित हो चुकी है। पिछले चार दिनों में सड़कों पर करीब 80 से 100 टन कूड़ा जमा होने का अनुमान है। अगर हड़ताल अगले दो दिन भी जारी रहती है तो सड़कों पर कूड़े का ढेर और बढ़ सकता है।
विज्ञापन
शहर से प्रतिदिन करीब 210 टन कूड़ा निकलता है। इसमें से लगभग 180 से 190 टन कूड़ा डोर-टू-डोर कलेक्शन के माध्यम से उठाया जाता है। इसके बावजूद करीब 20 से 30 टन कूड़ा ऐसा रहता है, जो सड़कों, गलियों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर जमा होता है।
सफाई कर्मचारी हड़ताल पर होने के कारण यही कूड़ा अब सड़कों पर पड़ा रह रहा है। चार दिन की हड़ताल के दौरान प्रतिदिन औसतन 20 से 30 टन कूड़ा सड़कों पर रह जाने से अब तक करीब 80 से 100 टन कूड़ा जमा हो चुका है। आने वाले तीन दिनों में इसमें और इजाफा होने की आशंका है।