{"_id":"6a78e531b53e17e83d062054","slug":"power-outage-on-the-holiday-water-supply-issues-too-karnal-news-c-18-1-knl1044-965838-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: छुट्टी के दिन बिजली गुल पानी की भी रही परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: छुट्टी के दिन बिजली गुल पानी की भी रही परेशानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। रविवार की छुट्टी के दिन बिजली निगम की मरम्मत ने शहर के कई इलाकों के लोगों की परेशानी बढ़ा दी। सुबह 6 बजे से ही कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रही और निर्धारित समय पूरा होने के बाद भी कई जगह बिजली नहीं लौटी। सुबह के समय बिजली गुल रहने से घरों में पानी की मोटर तक नहीं चल सकी। इससे लोगों को बिजली के साथ-साथ पानी की समस्या भी झेलनी पड़ी।
निगम की ओर से रविवार को अलग-अलग लाइनों और फीडरों पर मरम्मत तथा पेड़ों की छंटाई के लिए बिजली बंद रखने की सूचना जारी की गई थी। सुबह 6 से 9 बजे तक फूसगढ़ फीडर और मेरठ रोड और सेक्टर-4 की 33 केवी लाइन बंद रखी गई।
फूसगढ़, उत्तम नगर, विकास नगर के कुछ हिस्से, नरेंद्र कॉलोनी, सरस्वती विहार, दुर्गा कॉलोनी, तिगड़ा कॉलोनी, मेरठ रोड मार्केट, अर्जुन गेट, कलंदरी गेट, कर्ण गेट, सेक्टर-14 पार्ट-2 और सेक्टर-7 के कुछ हिस्सों में आपूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन
इसके बाद सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक सेक्टर-32 सब स्टेशन से जुड़े क्षेत्रों में सामान्य मरम्मत और पेड़ों की छंटाई का काम किया गया।
इससे सेक्टर-32, 33, सेक्टर-7, सेक्टर-8, नरसी गांव के कुछ हिस्से, निर्मल विहार, रोर कॉलोनी, संधू कॉलोनी और बीरू कॉलोनी समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली बाधित रही।