फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   15-year-old Ritika is making a name for herself in fencing at the national level.

Karnal News: 15 साल की रितिका तलवारबाजी में कमा रहीं राष्ट्रीय स्तर पर नाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
15-year-old Ritika is making a name for herself in fencing at the national level.
खिलाड़ी रितिका
करनाल। जिले की 15 वर्षीय तलवारबाजी खिलाड़ी रितिका राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। वह महिला खिलाड़ियों के लिए एक उभरती हुई मिसाल बन गई हैं। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में कई पदक अपने नाम किए हैं।
विज्ञापन

रितिका ने भारतीय तलवारबाज प्राची से प्रेरित होकर तलवारबाजी खेलना शुरू किया था। उनके पिता नसीब हरियाणा पुलिस में कार्यरत हैं और माता मानसी गृहिणी हैं। रितिका पिछले पांच साल से लगातार तलवारबाजी का अभ्यास कर रही हैं। उन्होंने साल 2022 में राष्ट्रीय स्तर पर अपना पहला स्वर्ण पदक जीता था। रितिका कर्ण तलवारबाजी के एपे इवेंट में हिस्सा लेती हैं। उनके कोच राजकुमार और सुरेंद्र उन्हें अभ्यास करवाते हैं। कोच सुरेंद्र के अनुसार, रितिका में अपने खेल के प्रति बहुत लगन है। वह हर मुकाबले में पदक जीतने के इरादे से उतरती हैं। कोच राजकुमार ने बताया कि छोटी महिला खिलाड़ी रितिका को देखकर उनके जैसा बनना चाहती हैं। रितिका का सपना ओलंपिक में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतना है।
विज्ञापन



कोच सुरेंद्र ने रितिका की लगन की सराहना की है। उन्होंने बताया कि रितिका नर्सरी में आने वाली महिला खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। कोच राजकुमार ने भी पुष्टि की कि रितिका पिछले पांच साल से उनके पास अभ्यास कर रही हैं। उनके पास आने वाली छोटी महिला खिलाड़ी रितिका को देखकर प्रेरित होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपलब्धियां

2026 में खेलो इंडिया अस्मिता लीग में स्वर्ण पदक
2025 में राष्ट्रीय स्तर पर किया प्रतिभाग
2024 में राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक
2023 में राष्ट्रीय स्तर पर किया प्रतिभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed