फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   E-treatment system stalls again; queues of patients at the district hospital

Karnal News: फिर ठप पड़ा ई-उपचार, जिला अस्पताल में मरीजों की कतार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
E-treatment system stalls again; queues of patients at the district hospital
करनाल। जिला नागरिक अस्पताल में ई-उपचार सेवा बुधवार को एक बार फिर ठप पड़ गई। इससे मरीजों को काफी इंतजार करना पड़ा। रजिस्ट्रेशन काउंटर पर सुबह 8 बजे से अस्पताल पहुंचे मरीजों की 10 बजे तक बारी आई।
विज्ञापन

ऑनलाइन व्यवस्था बंद होने के कारण कर्मचारियों को मैनुअल पर्चियां काटनी पड़ीं। इससे मरीजों को पर्ची बनवाने में दो से तीन मिनट लग रहे थे, जबकि ई-उपचार सेवा चालू होने पर मोबाइल नंबर के जरिये मरीज की जानकारी सिस्टम में दर्ज होने से यह काम करीब 30 सेकंड में हो जाता है।
विज्ञापन

अस्पताल में ई-उपचार सेवा में यह समस्या लगातार सामने आ रही है। दो दिन पहले भी बैटरी बैकअप खराब होने के कारण ऑनलाइन व्यवस्था प्रभावित हुई थी। इसके बाद वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर जनरेटर से काम चलाने का प्रयास किया गया लेकिन बुधवार को भी इससे समस्या का समाधान नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
डॉक्टरों तक ऑनलाइन रिपोर्ट पहुंचने में भी परेशानी
ई-उपचार सेवा बंद होने का असर केवल रजिस्ट्रेशन तक सीमित नहीं रहा। मरीजों की जांच रिपोर्ट डॉक्टरों तक ऑनलाइन पहुंचने में भी परेशानी आई। पहले जांच रिपोर्ट सीधे सिस्टम के माध्यम से संबंधित डॉक्टर तक पहुंच जाती थी लेकिन अब मरीजों को रिपोर्ट के प्रिंट के लिए चक्कर काटने पड़ रहे हैं। कुछ मरीजों को रिपोर्ट लेने के लिए एक-दो दिन बाद आने के लिए कहा जा रहा है। इससे इलाज की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है।

--
बैटरी खरीद ली, आज से व्यवस्था सुचारु होने की उम्मीद
अस्पताल के आरएमओ डॉ. मुनीष के अनुसार, ई-उपचार सेवा के बैकअप के लिए बैटरी खरीद ली गई है। उम्मीद है कि वीरवार से व्यवस्था सुचारु हो जाएगी। बैटरी बैकअप दुरुस्त होने के बाद ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और रिपोर्ट से जुड़ी सेवाएं सामान्य तरीके से चल सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed