{"_id":"6a4c1dbfe22d203cf70ed625","slug":"24-hour-ultimatum-given-for-the-arrest-of-bobbys-killers-karnal-news-c-18-knl1018-942909-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: बॉबी के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए 24 घंटे का दिया अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: बॉबी के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए 24 घंटे का दिया अल्टीमेटम
विज्ञापन
बॉबी के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए 24 घंटे का दिया अल्टीमेटम
- फोटो : बॉबी के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए 24 घंटे का दिया अल्टीमेटम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
इंद्री। डॉ. भीमराव आंबेडकर हर्बल पार्क में सोमवार को एक समाज की ओर से महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में चुरनी गांव निवासी बॉबी की हत्या और गढ़ी बीरबल निवासी राजकुमार पर हमला करने के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई। वहीं बॉबी की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया। इसके बाद समाज के लोग कड़ा फैसला लेंगे। पंचायत में इंद्री व आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
महापंचायत की अध्यक्षता राजेंद्र मान और एडवोकेट सोनिया तंवर ने की। सभा के बाद प्रदर्शनकारियों ने हर्बल पार्क से नारेबाजी करते हुए बाजार होते हुए मार्च निकाला और डीएसपी कार्यालय पहुंचकर धरना दिया। इंद्री डीएसपी सतीश गौतम ने बताया कि बॉबी हत्याकांड की जांच करनाल डीएसपी राजीव व संदीप के नेतृत्व में विशेष जांच टीम कर रही है।
उन्होंने बीबीपुर जाटान निवासी की पिटाई मामले के आरोपियों को जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया। इसके अलावा प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन से लंबित मामलों में त्वरित कार्रवाई की मांग की। पंचायत को संबोधित करते हुए राजेंद्र मान ने कहा कि चुरनी गांव निवासी बॉबी की हत्या को सवा माह बीत चुका है। अभी तक पुलिस मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर पाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस उन्हें केवल आश्वासन दे रही है जिससे पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल पाया है।

बॉबी के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए 24 घंटे का दिया अल्टीमेटम- फोटो : बॉबी के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए 24 घंटे का दिया अल्टीमेटम
विज्ञापन