{"_id":"69d2cd732e1bee1447091662","slug":"26-thousand-rupees-stolen-by-breaking-the-locks-of-four-shops-karnal-news-c-18-knl1018-879996-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: चार दुकानों के ताले तोड़ 26 हजार रुपये चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: चार दुकानों के ताले तोड़ 26 हजार रुपये चोरी
विज्ञापन
दुकान का टूटा हुआ ताला दिखाता दुकानदार। संवाद
विज्ञापन
घरौंडा। रेलवे रोड पर शनिवार रात को चोरों ने चार दुकानों के ताले तोड़कर 26 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। पिछले तीन माह में करीब 20 दुकानों में चोरी हो चुकी है।
रेलवे रोड स्थित गोयल स्वीट्स के संचालक अशोक कुमार ने बताया कि वह शनिवार रात को ठीक से अपनी दुकान बंद करके गए थे। सुबह आकर देखा तो दुकान का ताला टूटा हुआ था। अंदर से 17 हजार रुपये की नकदी गायब थी। सक्षम डेयरी के मालिक मोनू गुज्जर ने बताया कि रात को उनकी दुकान का भी ताला तोड़ा गया। गल्ले से दो हजार रुपये चोरी हो गए। उनकी डेयरी से एक माह में दूसरी बार चोरी हुई है।
एशियन प्लाई की दुकान के संचालक अशीश गुप्ता ने बताया कि उनकी दुकान से सात हजार रुपये की राशि चोरी की गई। इसके अलावा चोरों ने अग्रवाल स्वीट्स का ताला तोड़ा। दुकान में कैश नहीं था।
दुकानदारों ने पुलिस से रात को गश्त बढ़ाए जाने की मांग की है। थाना प्रभारी इंद्र सिंह बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द चोरों को काबू कर लिया जाएगा। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान के लिए प्रयासरत है।
Trending Videos