सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Woman dies during treatment at Virk Hospital, family creates ruckus

Karnal News: विर्क अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत, परिजन ने किया हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Woman dies during treatment at Virk Hospital, family creates ruckus
महिला मोहिनी की मौत के बाद अस्पताल के बाहर जमा परिजन। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


करनाल। शहर के विर्क अस्पताल में रविवार को इलाज के दाैरान यमुनानगर के नाचराैन गांव निवासी महिला मोहिनी देवी (28) की माैत हो गई। गुस्साए परिजन ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही और गलत इलाज के गंभीर आरोप लगाए। हंगामा किया।
परिजन का आरोप है कि पहले डॉक्टर दिमाग में कीड़े की बात कहकर इलाज करते रहे, बाद में टीबी की बीमारी होना बताया। सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभाला। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को साैंप दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजन की शिकायत को जिला चिकित्सा बोर्ड को भेजेगी। सीएमओ की रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यमुनानगर जिला के रादाैर खंड के नाचरौन गांव निवासी सुनील कुमार ने बताया कि वह 26 मार्च को पत्नी मोहिनी देवी को सिर में दर्द की शिकायत के चलते विर्क अस्पताल लेकर आए थे। जांच के बाद डॉक्टर ने बताया कि महिला के दिमाग में कीड़े हैं और उसी आधार पर इलाज शुरू कर दिया गया।
आरोप है कि उन्हें सही स्थिति से अवगत नहीं कराया गया और लगातार दवाइयां दी जाती रहीं। उन्होंने महिला की रिपोर्ट किसी अन्य डॉक्टर को दिखाई तो उसने दिमाग में कीड़े होने की बात से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद परिजन ने मरीज को किसी बड़े अस्पताल में रेफर करने की मांग की। आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने रेफर नहीं किया।

सुनील कुमार के अनुसार, रविवार सुबह इलाज के दौरान मोहिनी देवी की हालत अचानक बिगड़ गई और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।
सिविल लाइन थाना प्रभारी रामलाल ने बताया कि परिजन की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद शिकायत सहित जिला मेडिकल बोर्ड को भेजी जाएगी। सीएमओ की रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगामी कार्रवाई होगी।

---

दो बच्चों को छोड़ गई मोहिनी

मोहिनी के पास दो बेटियां हैं। इनमें एक बेटी तीन साल की और दूसरी बेटी मात्र दो माह की है। मां की मौत के बाद दोनों मासूमों के सिर से मा का साया उठ गया है जिससे परिजन का दुख और आक्रोश और भी बढ़ गया। मोहिनी की माैत के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

आरोप निराधार
महिला का इलाज करने वाले चिकित्सक डाॅ. अमित भार्गव ने आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि महिला की हालत गंभीर थी इसलिए उनको डिस्चार्ज करने से मना किया था। कहीं और दिखाने के लिए मना नहीं किया था। उचित उपचार किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed