{"_id":"69efd174135682fff20d649d","slug":"94-of-the-arrivals-in-the-mandis-were-purchased-and-70-were-lifted-karnal-news-c-18-knl1018-894562-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: मंडियों में आवक की 94 प्रतिशत हुई खरीद और 70 प्रतिशत उठान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: मंडियों में आवक की 94 प्रतिशत हुई खरीद और 70 प्रतिशत उठान
Tue, 28 Apr 2026 02:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Tue, 28 Apr 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल।
जिले की मंडियों में गेहूं की आवक अंतिम चरण में है। अब तक जिले की मंंडियों में कुल आवक का 94 प्रतिशत गेहूं खरीदा जा चुका है जबकि खरीद में से 70 प्रतिशत गेहूं का उठान भी हो चुका है। अकेले करनाल मंडी की बात करें तो यहां प्रदेश में सबसे ज्यादा उठान हुआ है। खरीद एजेंसियों की ओर से अब तक किसानों को 980 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। इसमें खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से किसानों को 500 करोड़ रुपये जबकि हैफेड ने करीब 480 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं।
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के अनुसार अब तक मंडियों में 7,74,503 मीट्रिक टन की आवक हुई है। विभिन्न खरीद एजेंसियों ने 7,28,295 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा है। 5,10,608 मीट्रिक टन गेहूं का उठान किया गया है।
उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि गेहूं खरीद कार्य पर जिला प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है और समय-समय पर निरीक्षण किया जा रहा है।