सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   A car parked on a farm road caught fire

Karnal News: खेत के रास्ते में खड़ी कार में लगी आग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
A car parked on a farm road caught fire
असंध के पोपड़ा गांव क्षेत्र में कार में लगी आग।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

करनाल। असंध के पोपड़ा गांव के खेतों के रास्ते पर खड़ी कार में आग लग गई। आसपास के लोगों ने कार में आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी। दमकल की गाड़ी ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। कुछ ही मिनटों में कार जलकर राख हो गई। हादसे के दाैरान कार में कोई नहीं था। असंध थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार, कार जींद जिला के मोहम्मद खेड़ा गांव के रास्ते पर खड़ी थी। इसी दाैरान कार से अचानक धुआं निकलने लगा। कुछ ही समय में कार से आग की लपटें निकलने लगी। खेतों में काम कर रहे लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बकाया थी किस्तें
पुलिस जांच में सामने आया है कि कार जींद जिला के मोहम्मद खेड़ा गांव के एक युवक की थी। युवक ने इसे सितंबर 2024 में फाइनेंस पर खरीदा था और इसकी कई किस्तें अभी भी बकाया थी। आग की सूचना पर जींद जिला के अलेवा थाना की पुलिस पहुंची थी। लेकिन क्षेत्र असंध थाना के अंतर्गत आने वाले पोपड़ा गांव का पाया गया। अलेवा थाना ने अब यह मामला असंध थाना पुलिस को सौंप दिया है। अब मामले में असंध थाना पुलिस जांच कर रही है। असंध थाना प्रभारी नसीब सिंह ने बताया कि पुलिस कारणों की जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed