{"_id":"69efd4c78db52bdf9509178d","slug":"a-young-man-died-after-being-struck-by-a-high-tension-line-karnal-news-c-18-knl1018-894353-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: हाईटेंशन लाइन की चपेट \nमें आए युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए युवक की मौत
Tue, 28 Apr 2026 02:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Tue, 28 Apr 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल।
विकास नगर में हाईटेंशन टावर लाइन की चपेट में आए ललित की रविवार की रात इलाज के दौरान मौत हो गई। गंभीर रूप से झुलसे ललित को रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया था। परिजन ने बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।
शनिवार सुबह करीब 10 बजे ललित खाना खाने के बाद घर की छत पर गया था। इसी दौरान वह हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया। उसे कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां से उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया था। ललित तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। इससे पहले एक हादसे में छोटे भाई की भी मौत हो चुकी है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस हाईटेंशन लाइन के कारण पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। कई बार शिकायत देने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। बिजली निगम के अधीक्षक अभियंता नसीब सिंह ने बताया कि मामले में जांच के आदेश दिए जा चुके हैं। एक्सईएन अपने स्तर से जांच कर रहे हैं। बुधवार को रिपोर्ट दी जाएगी। जिसके बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।