{"_id":"69b724898a72f08b49073a6e","slug":"baba-gauri-shankar-won-the-wrestling-match-by-using-the-dhobi-pachhad-move-karnal-news-c-18-knl1018-865202-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: धोबी पछाड़ का दांव लगाकर बाबा गौरी शंकर ने जीता दंगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: धोबी पछाड़ का दांव लगाकर बाबा गौरी शंकर ने जीता दंगल
विज्ञापन
प्रतिद्वंद्वी पहलवान को पठखनी देता पहलवान। संवाद
विज्ञापन
करनाल।
बड़ा गांव में श्री हनुमान अखाड़ा की ओर से रविवार को गांव के खेल स्टेडियम में दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में हरियाणा, पंजाब और यूपी से आए पहलवान शामिल हुए। रोमांचक मुकाबलों ने दर्शकों का मनोरंजन किया। बाबा गौरी शंकर ने धोबी पछाड़ दांव से प्रतिद्वंद्वी राहुल पहलवान को हराकर अपना मुकाबला जीता।
दंगल के दौरान रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। अचानक हुई बारिश से कुछ देर तक माहौल प्रभावित हो गया। एक मुकाबले को बीच में ही रोकना पड़ा। कैथल के साहिल और करनाल के रजत को बराबरी पर मुकाबला छोड़ना पड़ा।
दंगल का सबसे रोचक मुकाबला हनुमान गढ़ी अयोध्या के बाबा गौरी शंकर और सालवन के पहलवान राहुल के बीच हुआ। शुरुआत में राहुल ने जोर दिखाते हुए बाबा गौरी शंकर को कंधे पर उठा लिया, लेकिन बाबा गौरी शंकर ने फुर्ती दिखाते हुए कंधे से छलांग लगाई और राहुल की गर्दन पर पैर रखते हुए धोबी पछाड़ का दांव लगाकर उन्हें चित कर दिया। दर्शक रोमांचित हो उठे। तालियों की गड़गड़ाहट से मैदान गूंज उठा।
सोमपाल की ओर से आयोजित दंगल में खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए सोहन सिंह राणा, कांग्रेसी नेता जीतराम कश्यप, कर्मवीर फौजी, सागर भट्ट, डाॅ. नेत्रपाल, कार्तिक पहलवान, राजेश, अरुण भट्ट, रणधीर सिंह, सुमित,परमरीत फौजी, शेखर राणा, नरेश कुमार गुप्ता, दलीप सिंह राणा आदि पहुंचे।
दंगल के परिणाम
दंगल में उमरी के रिंकू ने असंध के विशाल को हराया, उमरी के अमित ने कैथल के लविश को, संगौही के दीपक ने उचाना के लक्की को, उमरी के सागर ने कैथल के सोनू को, असंध के मणी ने संगोही के रोहित को, घरौंडा के शांतनु ने उचाना के अंकुश को, यूपी के इंसार ने मोहड़ी के प्रिंस को, हरिद्वार के बाबा कुणाल ने मेरठ के विनोद को, संगोही के रजत ने कैथल के लविश को, नवनीत उचाना ने करनाल के हर्षित को, हरिद्वार के बाबा कुणाल ने मेरठ के दीपक को, प्रदीप दादुपुर ने मोहड़ी के प्रिंस को हराया। वहीं लड़कियों के मुकाबले में लाड़वा की महिला पहलवान मंजीत ने अंबाला की पहलवान काजल को हराया।
Trending Videos