{"_id":"69efd239ab666861d80e17e8","slug":"bike-rider-dies-in-highway-accident-karnal-news-c-18-knl1018-894553-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: हाईवे पर हादसे में बाइक सवार की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: हाईवे पर हादसे में बाइक सवार की जान गई
Tue, 28 Apr 2026 02:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Tue, 28 Apr 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल।
राष्ट्रीय राजमार्ग-44 स्थित घराैंडा में औद्योगिक एरिया के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पानीपत के राजाखेड़ी गांव निवासी संजय कुमार (40) की माैत हो गई। रविवार की देर रात को वह बाइक पर सवार होकर करनाल से लाैट रहे थे।
पानीपत के राजाखेड़ी गांव निवासी राजेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि उनके बड़े भाई संजय कुमार 26 अप्रैल को किसी काम से शाम को करीब 4 बजे अपनी बाइक पर करनाल गए थे। उन्हें देर रात को भाई के घराैंडा में हादसे में घायल होने की सूचना मिली थी। देर रात को सिविल अस्पताल में पहुंचे तो भाई की माैत हो चुकी थी। घराैंडा थाना प्रभारी इंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने राजेंद्र की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद