फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Bike riding friends die in accident on national highway

Karnal News: राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसे में बाइक सवार दोस्तों की माैत

Tue, 28 Apr 2026 02:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Tue, 28 Apr 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Bike riding friends die in accident on national highway
शुभम फाइल फोटो
करनाल।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग 709ए स्थित बाहरी गांव के पास रविवार को आधी रात के करीब हुए हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की माैत हो गई। मृतकों की पहचान दुपेड़ी निवासी शुभम (17) और फफड़ाना गांव निवासी मनीष (19) के रूप में हुई है।
गश्त कर रही दुर्गा शक्ति की गाड़ी में सवार पुलिसकर्मियों ने घायलों को देखा और पुलिस की सहायता से सिविल अस्पताल पहुंचाया। सिविल अस्पताल में दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

शुभम के पिता दुपेड़ी गांव निवासी कृष्ण कुमार ने बताया कि वह रात को करीब 10 बजे बेटे को नीचे कमरे में छोड़कर ऊपर सोने के लिए चले गए थे। बेटा बाइक लेकर किस समय घर से निकला, उन्हें जानकारी नहीं है। सुबह गांव के लोगों ने उन्हें हादसे की जानकारी दी। शुभम उनका छोटा बेटा था। उसने 12वीं के पेपर दिए थे। फफड़ाना निवासी युवक मनीष की गांव में दूध की डेयरी थी। दोनों दोस्त थे। पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को साैंप दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

असंध थाना प्रभारी नसीब सिंह ने बताया कि दो युवकों की सड़क हादसे में मौत की सूचना मिली थी। दोनों बाहरी गांव में अपने दोस्त से मिलने जा रहे थे। हादसा किस वाहन से हुआ और कैसे हुआ, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

---------------------------
बाइक के पहिए में चुन्नी फंसने से महिला की माैत, बेटी घायल
-कर्ण विहार में हादसा, पति के साथ बाजार में घूमने के लिए गई थीं रचना
फोटो संख्या-55
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल।
कर्ण विहार में रविवार रात को 8 बजे बाइक के पिछले पहिए में चुन्नी फंसकर गिर जाने से रचना (26) की माैत हो गई। वह पति अश्विनी के साथ घूमने के लिए जा रही थीं। हादसे में उनकी एक साल की बेटी दिव्यांशी भी घायल हैं। सेक्टर 32,33 थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कर्ण विहार निवासी अश्विनी ने बताया कि रविवार शाम को वह बाइक पर सवार होकर परिवार के साथ घूमने के लिए निकले थे। बाइक पर आगे बेटा दिव्यांश बैठा था। पीछे पत्नी रचना बैठी थीं। उनकी गोद में एक साल की बच्ची दिव्यांशी थी। कुछ दूरी तय की थी कि अचानक पत्नी की चुन्नी टायर में फंस गई। पत्नी और बेटी सड़क पर गिर गई। पत्नी का सिर सड़क से टकराया। वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। बेटी को भी चोट लगी। बाइक गिर गई थी लेकिन बेटे और उनको अधिक चोट नहीं आई।
उन्होंने बताया कि एक कार चालक की सहायता लेकर घायल पत्नी को सिविल अस्पताल ले गया। वहां पर डाॅक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अश्विनी का परिवार मूल रूप से यूपी के शामली का रहने वाला है। वह कर्ण विहार में किराये के मकान में रहते हैं।

शुभम फाइल फोटो

शुभम फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed