फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Brother-in-law attacked by brother-in-law, accused of robbing Rs 10,000

Karnal News: जीजा पर सालों ने किया हमला, 10 हजार लूटने का आरोप

Sun, 07 Jun 2026 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sun, 07 Jun 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law attacked by brother-in-law, accused of robbing Rs 10,000
इंद्री। शहर के वार्ड-2 में दो सालों ने दोस्तों के साथ मिलकर अपने जीजा विक्रम पर डंडों से हमला कर घायल कर दिया। आरोप है कि हमले के बाद उससे 10 हजार रुपये लूटकर भाग गए। घायल को इंद्री के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल करवाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें करनाल रेफर किया गया।
विज्ञापन


इंद्री वार्ड-2 निवासी घायल विक्रम के पिता नसीब ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार को विक्रम 10 हजार रुपये लेकर बाजार जा रहा था। वार्ड-4 स्थित गोशाला के पास रास्ते में उसके साले ललित और रूखी ने अपने दोस्तों के साथ बाइक पर सवार होकर पैदल जा रहे विक्रम को घेर लिया और डंडों से हमला कर दिया। हमले में विक्रम गंभीर रूप से घायल हो गया। हमलावर उसकी जेब से 10 हजार रुपये निकालकर भाग गए।
विज्ञापन

सूचना के बाद पहुंचे परिजनों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। यहां से मेडिकल कॉलेज रेफर किया, जहां से परिजन उन्हें निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां उनका इलाज चल रहा है। परिजनों ने बताया कि विक्रम की हालत गंभीर बनी हुई है। इंद्री थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने शिकायत पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed