फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Clouds may cover the sky today... chances of rain with storm tomorrow

Karnal News: आज छा सकते हैं बादल... कल आंधी के साथ बारिश के आसार

Tue, 28 Apr 2026 02:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Tue, 28 Apr 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Clouds may cover the sky today... chances of rain with storm tomorrow
करनाल।
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के साथ ही मंगलवार को मौसम में बदलाव आ सकता है। हल्के बादल छाने की संभावना है। बुधवार को आंधी के साथ बूंदाबांदी के भी आसार हैं। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। इस परिवर्तन से दो दिन तो गर्मी से राहत रहेगी। अगले सप्ताह में तापमान और बढ़ेगा। दिन के साथ रातें भी गर्म होंगी। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने की आशंका है।
गर्मी का असर इतना बढ़ गया है कि अप्रैल माह से ही लू चलनी शुरू हो गई है। दोपहर में बाहर निकलना अपेक्षाकृत कम हो गया है। ऐसे में दिन के समय बाजार में खरीदारी कम हो गई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गर्मी बढ़ने से बाजार में सन्नाटा रहा। लोग सुबह-शाम के समय ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। दिन में हवा की तेज रफ्तार और लू लोगों की परेशानी बढ़ा रही हैं। सोमवार को हवा की रफ्तार 23 किलोमीटर प्रति घंटा रही।
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. मदन लाल खीचड़ ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से तापमान लगातार बढ़ रहा है। मौसम में बदलाव होने से बुधवार को बारिश हो सकती है। इससे तापमान में भी कमी आएगी। इस बार मौसम लगातार परिवर्तनशील रहेगा। कभी तेज धूप तो कभी बारिश होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed