{"_id":"6ab42f9c10291a952b0f83dc","slug":"college-building-stalled-for-five-years-to-be-constructed-rs-10-crore-sanctioned-karnal-news-c-18-knl1018-997763-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: पांच साल से अटका महाविद्यालय भवन बनेगा, 10 करोड़ मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: पांच साल से अटका महाविद्यालय भवन बनेगा, 10 करोड़ मंजूर
विज्ञापन
गर्ल्स कॉलेज के निर्माण को पूरा करने के लिए 10 करोड़ रुपये की राशि मंजूर। संवाद
करनाल/घरौंडा। बसताड़ा के राजकीय कन्या महाविद्यालय भवन का वर्षों से अटका निर्माण कार्य अब दोबारा शुरू होगा। करीब पांच साल से ठप पड़ी इस परियोजना के लिए लगभग 10 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि स्वीकृत हुई है।
कॉलेज भवन का निर्माण वर्ष 2021 तक पूरा होना था, लेकिन बजट की कमी से अधूरा रह गया। अब तक भवन की एक मंजिल भी पूरी तरह तैयार नहीं हो सकी है। 2019 में शुरू हुई कॉलेज की कक्षाएं आज भी घरौंडा के आईटीआई भवन में चल रही हैं। इससे छात्राओं को बुनियादी सुविधाओं और आवागमन की समस्या झेलनी पड़ रही है।
भवन तैयार होने के बाद छात्राओं को पर्याप्त कक्षाएं, बेहतर शैक्षणिक संसाधन और सुरक्षित वातावरण मिलेगा। इससे घरौंडा और आसपास के गांवों की बेटियों को अपने क्षेत्र में ही उच्च शिक्षा की सुविधा उपलब्ध होगी। वर्तमान में कॉलेज में बीए, बीकॉम और बीएससी के तीन स्नातक कोर्स चल रहे हैं, जिनकी कुल 260 सीट हैं। भवन न होने के कारण कई वर्षों से सभी सीटें नहीं भर पाई हैं।
विज्ञापन
10 करोड़ रुपये की राशि मंजूर होने पर बड़ी राहत मिलेगी। लंबित कार्य को शीघ्रता से पूरा कराया जा सकेगा। उम्मीद है कि अगले नए सत्र में कक्षाएं इसी भवन में लगेंगी। - हरविन्द्र कल्याण, अध्यक्ष, विधानसभा