फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Cow smuggling should be curbed, cow should be given the status of Mother of the Nation.

Karnal News: गोतस्करी पर लगे लगाम, गाय को मिले राष्ट्र माता का दर्जा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Cow smuggling should be curbed, cow should be given the status of Mother of the Nation.
निगदु के तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते हुए गौसेवक। संगठन
करनाल।
विज्ञापन

गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गोतस्करी पर लगाम लगाने और गाय को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने की आवाज उठी। लघु सचिवालय के अलावा जिले की सभी तहसीलों और उपमंडलों पर गोसेवकों ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदारों को ज्ञापन सौंपे।
करनाल में श्री कृष्ण गऊशाला और अन्यों की ओर से ज्ञापन तहसीलदार कृष्ण कुमार को दिया गया। प्रधान सुनील गुप्ता ने कहा कि गोसम्मान आह्वान अभियान आंदोलन नहीं, बल्कि संवैधानिक दायरे में रहकर सरकार को अपनी भावनाओं से अवगत कराने का प्रयास है। अभियान से अब तक 5000 से अधिक साधु-संत जुड़ चुके हैं और देशभर के गोभक्त इसमें भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन

कार्यकारी प्रधान डाॅ. एसके गोयल ने कहा कि अभियान को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने की भी योजना बनाई है। 27 जुलाई को जिला मुख्यालयों पर, फिर अक्तूबर में राज्य की राजधानियों में और अंत में संत समाज अपनी मांगों को लेकर दिल्ली में पहुंचेगा। दुलियाराम शर्मा, अरुण बंसल, विवेक अग्रवाल, अजय सैनी, आशीष गुप्ता, नरेंद्र शांडिल्य, आशा रानी व सुमित राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैली निकालकर उठाई आवाज

नीलोखेड़ी। निगदू में रैली निकाली गई। मुख्य बाजार से शुरू होकर विभिन्न गलियों और सड़कों से होती हुई तहसील कार्यालय तक पहुंची, जहां ज्ञापन सौंपा। रैली में बाबा हरिदास श्री कृष्ण गोपाल गोशाला बोहला खालसा, समाध बाबा भगवान गिरी सेवा समिति तथा गोशाला निगदू ने भाग लिया। स्वामी कृष्णानंद पुरी, पूर्व सरपंच कर्म सिंह जाम्बा, सुंदरलाल गुप्ता, जगदीश सांवत, डॉ. सतपाल, रामकिशन कमालपुर और आशीष कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विभिन्न दल और संत ने सौंपा ज्ञापन
इंद्री। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के बैनर तले सोमवार को विभिन्न दलों ने एसडीएम रमन गुप्ता को ज्ञापन सौंपा। गोमाता को राष्ट्रस्तरीय सम्मान दिलाने की मांग की गई। परिषद के जिला सह प्रभारी प्रदीप वत्स भारतीय ने इंद्री क्षेत्र में गोचर भूमि पर अवैध कब्जों को हटाकर, गोलाओं के निर्माण की मांग की। स्वामी श्रीअनंताचार्य, दल के जिला मिलन प्रमुख संदीप हिनौरी, मोनू पांचाल, बलबीर मौजूद रहे। संवाद

गोतस्करी पर सख्ती की मांगमूनक। उप तहसील बल्ला में गोरक्षकों ने प्रधानमंत्री के नाम कानूनगो वीरेंद्र सिंह को ज्ञापन दिया। दानवीर राजा बलि गौशाला बल्ला के प्रधान विकास ने कहा कि गोतस्करी पर और सख्ती की जानी चाहिए। ओमप्रकाश, वीरेंद्र आर्य, कप्तान सिंह, कलीराम, राजेश शर्मा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed