{"_id":"69f25f2778c8807b070faea0","slug":"dc-sir-illegal-mining-is-taking-place-in-the-village-get-it-investigated-karnal-news-c-18-knl1018-896259-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: डीसी साहब... गांव में हो रहा अवैध खनन, जांच कराएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: डीसी साहब... गांव में हो रहा अवैध खनन, जांच कराएं
विज्ञापन
गांव ढ़ाकवाला गुजरान में डीसी डा. आनंद शर्मा का स्वागत करते ग्रामीण। सूचना विभाग
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। डीसी साहब... गांव में अवैध खनन हो रहा है, कृपया जांच करके कार्रवाई करें ताकि खेतों से मिट्टी न उठे। यह शिकायत गांव ढाकवाला गुजरान में डीसी आनंद कुमार शर्मा के रात्रि ठहराव कार्यक्रम में आई। इसके अलावा ग्रामीणों ने बस चलाने और पुस्तकालय बनाने की भी मांग रखी। डीसी ने समस्याएं सुन अधिकांश का मौके पर ही निवारण किया जबकि शेष के लिए संबंधित अधिकारियों को समाधान निर्देश दिए।
डीसी ने पशुपालन विभाग से संबंधित शिकायत पर विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए कि पशु अस्पताल का औचक निरीक्षण करें और इस गांव में पशु डॉक्टर की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। बस सेवा के बारे में आवेदन पर तुरंत संज्ञान लेते हुए मौके पर ही जीएम रोडवेज को निर्देश दिए की गांव में बस सुविधा सुनिश्चित की जाए। डीसी ने ग्रामीणों द्वारा खेल स्टेडियम व लाइब्रेरी की मांग पर आश्वासन दिया कि सरकार की सहायता से इनका निर्माण करवाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। एसडीएम देवेंद्र शर्मा, सीईओ जिला परिषद अमित कुमार, सीटीएम मोनिका शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी रोहताश वर्मा, स्कूल प्रिंसिंपल डॉ. अंजली, बीडीपीओ मोनिका मौजूद रहे।
Trending Videos