सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Drunk driver hits three women in Karnal

Haryana: नशे में धुत कार चालक ने तीन महिलाओं को मारी टक्कर, गाड़ी में पड़ी थी शराब की बोतलें; दो की हालत गंभीर

माई सिटी रिपोर्टर, करनाल Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 12 Mar 2026 05:57 PM IST
विज्ञापन
सार

आसपास के लोगों ने बताया कि चालक काफी नशे में था। टक्कर के बाद वह कार से बाहर तक नहीं निकला पाया। कार में कई बोतलें शराब की भी पाई गईं।

Drunk driver hits three women in Karnal
दुर्घटनाग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

करनाल के सेक्टर 12-13 को जाने वाली सड़क पर वीरवार शाम करीब पांच बजे एक नशे में धुत कार चालक ने तीन महिलाओं को टक्कर मार दी। हादसे में दो महिलाओं की स्थिति गंभीर बनी हुई है जबकि एक महिला को सामान्य चोटें आई हैं। 
Trending Videos


हादसा इतना भयंकर था कि कार डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी सड़क पर स्कूटी और साइकिल पर जा रही महिलाओं से जा टकराई। इसमें स्कूटी सवार पीछे बैठी महिला और एक साइकिल सवार महिला को गंभीर चोटें आई हैं। आसपास के लोगों ने तुरंत महिलाओं को इलाज के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं, स्कूटी चला रही एक अन्य महिला को मामूली चोटें आई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद से सेक्टर-13 सड़क पर जाम लग गया। लोगों ने हादसे के बाद डायल 112 पर फोन किया लेकिन हेल्पलाइन नंबर तक नहीं मिल पाया। आसपास के लोगों ने बताया कि चालक काफी नशे में था। टक्कर के बाद वह कार से बाहर तक नहीं निकला पाया। कार में कई बोतलें शराब की भी पाई गईं। हादसे के आधे घंटे के बाद भी पुलिस घटनास्थल तक नहीं पहुंच पाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed