{"_id":"697fc3a767a815bdd90253ac","slug":"elderly-man-dies-after-being-hit-by-a-train-while-trying-to-save-a-buffalo-karnal-news-c-244-1-pnp1012-151534-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: भैंस को बचाने के चक्कर में ट्रेन की चपेट में आए बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: भैंस को बचाने के चक्कर में ट्रेन की चपेट में आए बुजुर्ग की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Mon, 02 Feb 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
जिला नागरिक अस्पताल में मौजूद मृतक गुरदयाल के परिजन। संवाद
विज्ञापन
पानीपत। अंबाला-दिल्ली रेल लाइन पर फरीदपुर टीडीआई पुल के पास शनिवार को चरते हुए भैंस ट्रेन के सामने आ गई, जिसे देखकर गुरदयाल (63) ने पूंछ पकड़ कर भैंस को बचाने का प्रयास किया लेकिन तेज रफ्तार ट्रेन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रेन की चपेट में आने से भैंस की भी मौत हो गई। जीआरपी थाना पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच की।
हादसा शनिवार शाम को करीब साढ़े छह बजे फरीदपुर के पास अंबाला दिल्ली अप लाइन पर हुआ। फरीदपुर के हरदीप ने बताया कि उनके पिता गुरदयाल शनिवार को भैंस चराने के लिए रेल लाइन के पास गए थे। करीब साढ़े छह बजे चरते हुए भैंस लाइन पर पहुंच गई। उसी समय अंबाला की ओर से लाइन ट्रेन आ गई। भैंस को लाइन के बीच में देखकर उनके पिता ने भैंस की पूंछ पकड़ कर लाइन से नीचे खींचने का प्रयास किया, लेकिन भैंस आगे बढ़ गई और ट्रेन ने दोनों को अपने चपेट में ले लिया। हादसे में उनके पिता व उनकी भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर जीआरपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। रविवार को पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने बताया कि गुरदयाल का एक बेटा और तीन बेटी हैं।
फरीदपुर के पास भैंस को बचाने के चक्कर में ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत हो गई। परिजनों के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
-चंदन सिंह, प्रभारी थाना जीआरपी।
Trending Videos