फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Fire breaks out in rice mill's DG room; blazes for six hours.

Karnal News: राइस मिल के डीजी रूम से भड़की आग, छह घंटे तक धधकती रही

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in rice mill's DG room; blazes for six hours.
निसिंग के सफलटेक राइस प्राइवेट लिमिटेड में लगी भीषण आग व धुआं।संवाद
निसिंग। करनाल-कैथल मार्ग स्थित सफलटेक राइस प्राइवेट लिमिटेड की यूनिट के डीजी रूम में वीरवार दोपहर करीब 2:30 बजे आग लग गई। देखते-ही-देखते आग ने जनरेटर, डीजल टैंक और गोदाम में रखे बारदाने को भी चपेट में ले लिया। धुएं के गुबार और लपटें दूर तक दिखाई दे रही थीं। आग पर काबू पाने के लिए करनाल के अलावा कैथल और पानीपत से भी दमकल की गाड़ियां बुलानी पड़ीं। करीब छह घंटे तक आग धधकती रही।
विज्ञापन




दोपहर के समय राइस मिल के डीजी रूम में वेल्डिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान आग लगी। वेल्डिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। कुछ ही देर में आग डीजी रूम से पास स्थित डीजल टैंक और जनरेटर रूम तक फैल गई। सूचना मिलने पर करनाल के एसडीएम देवेंद्र शर्मा और अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


करीब 3:30 बजे दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग की तीव्रता को देखते हुए अतिरिक्त दमकल गाड़ियां मंगवाई गईं। इसके बाद करनाल के अलावा कैथल और पानीपत से भी दमकल की गाड़ियां पहुंचीं। करीब 20 दमकल गाड़ियां आग बुझाने में जुट गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोदाम की दीवार तोड़कर अंदर पहुंचाया पानी
आग बुझाने में सबसे बड़ी चुनौती बारदाने का गोदाम बना रहा। अंदर रखा बारदाना लगातार सुलगता रहा। बाहर से पानी डालने के बावजूद आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इसके बाद जेसीबी की मदद से गोदाम की दीवार का एक हिस्सा तोड़ा गया, ताकि दमकलकर्मी अंदर तक पानी डालकर आग बुझा सकें। दमकलकर्मियों के साथ कंपनी के कर्मचारी भी आग बुझाने में जुटे रहे। रात 8:30 बजे के बाद आग पर काबू पाया जा सका।



अग्निशमन सुरक्षा के इंतजाम होने का दावा

दमकल के अग्निशमन लीडिंग मैन शौकीन ने बताया कि राइस मिल प्रबंधन ने कुछ समय पहले अग्निशमन योजना ले रखी है। इसके तहत नक्शे के अनुसार अग्निशमन प्रणाली और सुरक्षा उपकरण लगाए जाने होते हैं। इसके लिए करीब दो साल की अवधि मिलती है। प्रबंधन के अनुसार, फैक्टरी वर्ष 2022 से संचालित है। पंजाब की यह कंपनी करीब 45 साल पुरानी है।

निसिंग के सफलटेक राइस प्राइवेट लिमिटेड में लगी भीषण आग व धुआं।संवाद

निसिंग के सफलटेक राइस प्राइवेट लिमिटेड में लगी भीषण आग व धुआं।संवाद

निसिंग के सफलटेक राइस प्राइवेट लिमिटेड में लगी भीषण आग व धुआं।संवाद

निसिंग के सफलटेक राइस प्राइवेट लिमिटेड में लगी भीषण आग व धुआं।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed