सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Fire broke out in a refined oil factory and was brought under control in five and a half hours.

Karnal News: रिफाइंड तेल फैक्टरी में लगी आग, साढ़े पांच घंटे में पाया काबू

संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Fri, 01 May 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in a refined oil factory and was brought under control in five and a half hours.
.रिफाइंड की फैक्ट्री में लगी आग संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


मूनक। करनाल रोड स्थित रिफाइंड तेल फैक्टरी में बाॅयरल से चिंगारी निकलने से वीरवार दोपहर 12 बजे आग लग गई। आग ने कुछ देर में पूरे परिसर को चपेट में ले लिया। घराैंडा, असंध और करनाल से पहुंची पांच दमकल की गड़ियों ने साढ़े पांच घंटे में आग पर काबू पाया। फैक्टरी मालिक ने लाखों के नुकसान का अंदेशा जताया है।

घरौंडा निवासी जयकिशन ने बताया कि करनाल रोड पर उनकी सांवरिया ओवरसीज नाम से राइस ब्रान तेल की फैक्टरी है। वीरवार दोपहर अचानक फैक्टरी में आग लग गई। इसी दाैरान वहां काम कर रहे श्रमिक व कर्मचारी बाहर की ओर भागे। सूचना के 15 मिनट बाद घराैंडा से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां माैके पर पहुंच गईं। जिला फायर अधिकारी दीपक शर्मा भी माैके पर पहुंचे। दमकल की गाड़ियां लगातार आग पर पानी का प्रेशर मारती रही लेकिन रिफाइंड तेल होने के कारण बार-बार धधकती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर साढ़े बाहर बजे से शाम छह बजे तक एक के बाद एक पांच गाड़ियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग से फैक्टरी का बाॅयलर, पराली के गट्ठे, पुरानी केबल और रिफाइंड तेल सहित कीमती सामान जलकर राख हो गया।

---

बाॅयलर से निकली चिंगारी से पूरी फैक्टरी में लगी आग, पूरा शेड जला

फैक्टरी में काम के दाैरान बाॅयलर चल रहा था। इसी दाैरान बाॅयलर से चिंगारी निकली और पास रखे रिफाइंड व अन्य सामान ने आग पकड़ ली। देखते ही दिखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। श्रमिकों ने पहले खुद आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो पाए तो दमकल केंद्र में सूचना दी। दमकल विभाग और पुलिस टीम जांच कर रही है।

---

वर्जन

बाॅयलर से चिंगारी निकलने के कारण आग लगी है। काफी सामान जलकर राख हो गया। घराैंडा, करनाल और असंध से पहुंची पांच गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। नुकसान का आकलन किया जाएगा।

- दीपक शर्मा, जिला फायर अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed