सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Gas cylinder bookings have doubled, supplies have also increased, yet people are still queuing up.

Karnal News: दोगुनी हुई गैस सिलिंडरों की बुकिंग, आपूर्ति भी बढ़ी, फिर भी कतार में लोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Gas cylinder bookings have doubled, supplies have also increased, yet people are still queuing up.
.हांसी रोड ​स्थित भगवाड़िया गैस एजेंसी के बंद कार्यालय के सामने पर्ची कटवाने के लिए खड़ी महिलाए
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
Trending Videos

करनाल। कॉमर्शियल सिलिंडरों की आपूर्ति बंद होने के आदेश के बाद से एक सप्ताह से जिले में गैस की किल्लत जैसे हालात बने हुए हैं। अब एजेंसियों पर गैस सिलिंडर की बुकिंग भी दोगुना तक बढ़ गई है। सामान्य दिनों में जहां 5 से 7 हजार सिलिंडरों की बुकिंग होती थी, अब यह आंकड़ा 12 हजार के करीब पहुंच गया है। आपूर्ति की स्थिति भी बढ़ी है, पहले जहां रोजाना 10 हजार सिलिंडर दिए जा रहे थे, अब एजेंसियों से 12 हजार के करीब सिलिंडर दिए जा रहे हैं।
प्रशासनिक रिकॉर्ड के अनुसार, जिले की 42 गैस एजेंसियों पर 23 हजार भरे हुए घरेलू गैस सिलिंडर हैं। अधिकारियों का कहना है कि यह स्टॉक पर्याप्त है। रोजाना जिले में मुख्यालयों से 10 हजार सिलिंडर गाड़ियों से आ भी रहे हैं। लोगों की दिक्कत दूर करने के लिए आपूर्ति 10 हजार से बढ़ाकर 12 हजार कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएफएससी मुकेश कुमार का कहना है कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। केंद्रीय स्तर पर गैस बढ़ी है आने वाले दिनों में आपूर्ति और बढ़ जाएगी। लोगों में डर है कि कहीं उनका सिलिंडर खाली न रह जाए, इसलिए आशंका का माहौल बना लेकिन अब स्थिति सामान्य होने लगी है।

लड़की की शादी है... तो स्वीकृति के बाद मिलेगा सिलिंडर
केंद्र सरकार की ओर से कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की आपूर्ति 20 प्रतिशत देने के आदेश दिए गए हैं। इसके लिए जिला प्रशासन ने तैयारी कर ली है। मंगलवार को उपायुक्त उत्तम सिंह की अध्यक्षता में इस कार्य के लिए कमेटी का गठन किया गया है। इसमें डीसी, एसपी डीएफएससी, सीएमओ, जिला शिक्षा अधिकारी को शामिल किया गया है। कमेटी की अनुशंसा पर सिलिंडर दिया जाएगा। प्राथमिकता स्कूल, कॉलेज और अस्पताल की रहेगी। इसके बाद जिन घरों में लड़की की शादी है या अन्य आयोजन है, उन्हें सिलिंडर देंगे। तीसरी प्राथमिकता पर कॉमर्शियल गतिविधियों को स्टॉक होने की स्थिति में गैस सिलिंडर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed