{"_id":"69c1a61a4673750db0044060","slug":"25000-cash-and-jewellery-stolen-from-the-house-karnal-news-c-18-knl1018-871197-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: मकान से 25 हजार नकदी व गहने चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: मकान से 25 हजार नकदी व गहने चोरी
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Tue, 24 Mar 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। शहर की इंदिरा कॉलोनी में सोमवार को दिन-दिहाड़े एक मकान का ताला तोड़कर चोर 25 हजार नकदी और सोने के गहने चोरी करके ले गए। चोरी के समय दंपति काम पर गए हुए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इंदिरा कॉलोनी निवासी मनोज कुमार ने बताया कि वह मेडिकल कॉलेज में काम करता है। उनकी पत्नी भी घरों में सफाई का काम करती है। उनके दोनों बच्चे भी बाहर गए हुए थे। उनकी पत्नी मकान का ताला लगाकर बाहर गई थी। दोपहर को पत्नी लौटी तो ताला टूटा हुआ था। अंदर देखा तो सामान बिखरा मिला। उन्होंने चेक किया तो 25 हजार रुपये और सोने का कड़ा व एक अंगूठी गायब थी। इसकी सूचना पुलिस को दी। थाना शहर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच कर रही है। संवाद
Trending Videos