{"_id":"6a67b0e80a089aeec20beccb","slug":"heavy-fines-will-be-imposed-for-dumping-debris-in-the-open-karnal-news-c-18-knl1018-957562-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: खुले में मलबा फेंकने पर होगा भारी जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: खुले में मलबा फेंकने पर होगा भारी जुर्माना
Tue, 28 Jul 2026 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Tue, 28 Jul 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल। शहर को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए नगर निगम ने अब निर्माण एवं विध्वंस (सी एंड डी) वेस्ट पर सख्ती शुरू कर दी है। निगम आयुक्त सलोनी शर्मा ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि खुले में मलबा डालने वालों के खिलाफ एनजीटी के नियमों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी और भारी जुर्माना भी लगाया जाएगा। मंगलवार को विभिन्न वार्डों के निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर निर्माण मलबा खुले में पड़ा मिला।
इसके बाद उन्होंने अधिकारियों संग बैठक कर जिन घरों या प्लॉटों के आसपास मलबा पड़ा है, उसे तुरंत हटाने के निर्देश दिए। भवन निर्माण के दौरान रेत, बजरी और अन्य सामग्री को ढककर रखने के निर्देश भी दिए गए हैं। बार-बार मलबा डालने वाले स्थानों की पहचान कर वहां चेतावनी बोर्ड लगाने के भी आदेश दिए गए हैं। ब्यूरो