फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   40 tonnes of garbage strewn on the streets in two days

Karnal News: दो दिन में सड़कों पर बिखरा 40 टन कूड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
40 tonnes of garbage strewn on the streets in two days
नई सब्जी मंडी के समीप फेला कूड़ा। संवाद
करनाल। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का असर शहर की सड़कों पर दिखाई देने लगा है। हड़ताल के दूसरे दिन तक शहर से करीब 40 टन कूड़ा नहीं उठ पाया। इस कारण से प्रमुख बाजारों, कॉलोनियों और गली-मोहल्लों में कूड़े के ढेर लगने शुरू हो गए हैं। शनिवार तक भी हड़ताल समाप्त नहीं हुई तो शहर में कूड़े का अंबार और बढ़ सकता है। कर्मचारी नेताओं ने सरकार से जल्द वार्ता नहीं होने पर आंदोलन को अनिश्चितकाल तक जारी रखने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन




नगर निगम क्षेत्र से प्रतिदिन करीब 120 टन कचरा निकलता है। इसमें से लगभग 20 टन कूड़ा सड़कों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों से सफाई कर्मचारी एकत्रित करते हैं, जबकि शेष कचरा घर-घर से एकत्र किया जाता है। हड़ताल के कारण लगातार दूसरे दिन सड़क किनारे पड़ा कचरा नहीं उठ सका। दो दिन में यह मात्रा बढ़कर करीब 40 टन पहुंच गई है।
विज्ञापन




शहर के रेलवे रोड, मुगल कैनाल, बस स्टैंड, कर्ण मार्केट आदि इलाकों में जगह-जगह कूड़े के ढेर दिखाई देने लगे हैं। बारिश और उमस के मौसम में कूड़ा लंबे समय तक पड़े रहने से दुर्गंध फैलने और मक्खी-मच्छरों की संख्या बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द सफाई व्यवस्था बहाल नहीं हुई तो जनस्वास्थ्य पर भी असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप



नगर पालिका कर्मचारी संघ के करनाल इकाई प्रधान राजकुमार ने कहा कि सरकार ने पहले हुए समझौतों के बावजूद कर्मचारियों की मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया। कच्चे सफाई कर्मचारियों को नियमित करने सहित अन्य मांगें लंबे समय से लंबित हैं। कई बार बातचीत और ज्ञापन देने के बाद भी समाधान नहीं हुआ, जिसके चलते कर्मचारियों को हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा।



उन्होंने कहा कि यदि सरकार शीघ्र वार्ता कर समाधान नहीं करती तो वर्तमान तीन दिवसीय हड़ताल को आठ अगस्त के बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन में बदला जा सकता है।



दूसरे संगठनों का भी मिला समर्थन



शुक्रवार को नगर निगम कार्यालय के सामने धरने पर बैठे कर्मचारियों को सर्व कर्मचारी संघ और रिटायर्ड कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने भी समर्थन दिया। सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव सेवाराम बड़सर ने सरकार से कच्चे सफाई कर्मचारियों को नियमित करने की मांग पूरी कर हड़ताल समाप्त कराने की अपील की।




धरने में जिला प्रधान सुभाष प्रोचा, वरिष्ठ उपप्रधान विनोद प्रोचा, उपप्रधान महावीर, संगठन मंत्री बिंदर चौहान, नरेश अठवाल, मीना, सरोज, धर्मवीर सरोहा, महिंद्र सिरसवाल, विशाल, अग्निशमन कर्मचारी संघ से संदीप त्यागी, कपिल, संजीव राणा, रोशनलाल गुप्ता, बलराज सिंह सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed