सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   If the dues are not paid within seven days, the plot will be confiscated and the dairy will be sealed.

Karnal News: सात दिन में बकाया न दिया तो प्लॉट होगा जब्त, डेयरी सील

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
If the dues are not paid within seven days, the plot will be confiscated and the dairy will be sealed.
 पिंगली डेयरी परियोजना के बारे में जानते संयुक्त आयुक्त दलजीत सिंह और अन्य। प्रवक्ता निगम
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
Trending Videos


करनाल। डेयरी परियोजना में पिंगली स्थित डेयरी स्थल पर प्लॉट आवंटित होने के बाद बकाया राशि नहीं चुकाने वाले डेयरी संचालकों को सात दिन का अल्टीमेटम दिया गया है। अवधि में बकाया जमा नहीं कराने पर उनके प्लॉट जब्त किए जाएंगे। शहर में अवैध रूप से चल रही डेयरी सील होगी।

मंगलवार को नगर निगम के संयुक्त आयुक्त दलजीत सिंह ने डेयरी परियोजना के फेज-1 व 2 का जायजा लेने के दौरान इस संबंध में निर्देश दिए। संबंधित अधिकारियों को डेयरी स्थानांतरण प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जून 2025 से फरवरी 2026 के बीच निगम की ओर से 69 प्लॉट धारकों से कुल 2.48 करोड़ रुपये की वसूली की जा चुकी है। अभी इतनी ही राशि शेष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अवैध रूप से शहर में संचालित डेयरियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए इसी सप्ताह से सीलिंग अभियान शुरू किया जाए, ताकि सभी डेयरियों को नियमानुसार पिंगली डेयरी परियोजना में स्थानांतरित किया जा सके।
पिंगली डेयरी परियोजना में कुल 231 प्लॉट हैं। इनमें से अब तक आवंटित हुए 137 प्लॉट में से करीब 60 में डेयरियां स्थानांतरित होकर संचालित हैं। 40 डेयरियों का निर्माण जारी है। 37 प्लॉट धारक ऐसे हैं, जिन्होंने अभी तक डेयरी निर्माण कार्य शुरू नहीं किया है।

एजेंसियां भी तय समय में पूर करेंगी निर्माण

संयुक्त आयुक्त का कहना है कि परियोजना क्षेत्र में जहां भी निशानदेही का कार्य शेष है, उसे प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। यदि कहीं पर अवैध कब्जा पाया जाता है तो उसे तुरंत हटाकर भूमि को खाली करवाएंगे। डेयरी कॉम्प्लेक्स पर निर्माणाधीन चारदीवारी के कार्य का भी निरीक्षण किया और एजेंसी प्रतिनिधि को कार्य में गति लाने के साथ-साथ गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed