सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   If you want to receive your degree at the convocation ceremony, you will have to pay a fee of Rs 600.

Karnal News: दीक्षांत समारोह में डिग्री लेनी है तो देना होगा 600 रुपये शुल्क

संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Tue, 31 Mar 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
If you want to receive your degree at the convocation ceremony, you will have to pay a fee of Rs 600.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


करनाल। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के 39वें दीक्षांत समारोह डिग्री चाहिए तो पहले 600 रुपये का पंजीकरण शुल्क अनिवार्य रूप से जमा करना होगा। बिना शुल्क जमा किए और बिना पूर्व अनुमति के कोई भी विद्यार्थी समारोह में शामिल नहीं हो सकेगा। न ही उसे मौके पर डिग्री प्रदान की जाएगी।
क्षेत्रीय केंद्र के निदेशक डॉ. धर्मपाल के अनुसार, 7 अप्रैल को नई दिल्ली स्थित इग्नू मुख्यालय मैदान गढ़ी में मुख्य दीक्षांत समारोह आयोजित होगा। कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति मुख्य अतिथि होंगे। इस वर्ष सभी क्षेत्रीय केंद्रों पर भी दीक्षांत समारोह आयोजित किए जाएंगे। करनाल केंद्र पर भी विद्यार्थी एकत्रित होकर ऑनलाइन माध्यम से मुख्य समारोह का संबोधन सुन सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि समारोह में केवल वही विद्यार्थी शामिल हो सकेंगे, जिन्होंने 600 रुपये का पंजीकरण शुल्क जमा किया होगा और अपनी उपस्थिति की सहमति दी है। बिना पंजीकरण किसी को प्रवेश नहीं मिलेगा।


- चयनित विद्यार्थियों को ही मिलेगा बुलावा

कार्यक्रम को व्यवस्थित रखने के लिए क्षेत्रीय केंद्र द्वारा चयनित पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों को ही आमंत्रित किया जाएगा। समारोह में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को उनके डिग्री, डिप्लोमा एवं प्रमाणपत्र कार्यक्रम स्थल पर ही प्रदान किए जाएंगे। जो विद्यार्थी किसी कारणवश समारोह में शामिल नहीं हो पाएंगे, वे बाद में कार्यदिवसों में क्षेत्रीय केंद्र करनाल से अपने प्रमाणपत्र प्राप्त कर सकते हैं। डाक से प्रमाणपत्र मंगवाने वालों को दस्तावेज समारोह के बाद भेज दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed