{"_id":"69cbb0563569e552ed0e33dc","slug":"video-consumers-queued-up-in-long-queues-to-get-gas-cylinders-2026-03-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"करनाल: गैस सिलिंडर लेने के लिए लगी रही उपभोक्ताओं की लंबी लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल: गैस सिलिंडर लेने के लिए लगी रही उपभोक्ताओं की लंबी लाइन
हांसी रोड स्थित भगवारिया गैस एजेंसी पर गैस सिलेंडर की किल्लत के चलते उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पिछले दो दिनों से गैस की सप्लाई बाधित रहने के कारण मंगलवार सुबह से ही एजेंसी के बाहर लंबी-लंबी कतारें लग गईं।
लोग सुबह तड़के ही खाली सिलेंडर लेकर लाइन में लग गए और अपनी बारी का इंतजार करते रहे। कई उपभोक्ता घंटों तक धूप में खड़े रहे, जबकि कुछ लोग बैठने की व्यवस्था भी साथ लेकर पहुंचे।
उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस की गाड़ियां समय पर नहीं पहुंच रहीं, जिससे उन्हें बार-बार एजेंसी के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। कई मामलों में लोग बिना सिलेंडर लिए ही वापस लौटने को मजबूर हो रहे हैं, जिससे उनमें नाराजगी बढ़ रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।