फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Karna Vihar firing case: Accused arrested after being discharged from hospital

कर्ण विहार फायरिंग मामला : अस्पताल से छुट्टी के बाद गिरफ्तार किया आरोपी

Tue, 28 Apr 2026 02:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Tue, 28 Apr 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Karna Vihar firing case: Accused arrested after being discharged from hospital
करनाल।
विज्ञापन

कर्ण विहार में 19 अप्रैल को उज्ज्वल उर्फ मोनू पर गोली चलने वाले रावर गांव निवासी आरोपी गगन को सोमवार को सीआईए एक की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा। मामले अन्य आरोपी विशाल को प्रोडक्शन वारंट पर लेने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
सीआईए एक प्रभारी संदीप मंढान ने बताया कि 23 अप्रैल को सीआईए एक और तीन की संयुक्त टीम ने मधुबन के पास आवर्धन नहर की पटरी से आरोपी गगन को मुठभेड़ के बाद पकड़ा था। पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया था। उसे अस्पताल में दाखिल करवाया था। सोमवार को आरोपी को डॉक्टर ने अस्पताल से छुट्टी दे दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

मामले में आरोपी विशाल को निसिंग थाना पुलिस ने टोल प्लाजा पर हुई फायरिंग में काबू किया था। निसिंग पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया था, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। अब कर्ण विहार फायरिंग मामले में प्रोडक्शन वारंट पर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

19 अप्रैल को आरोपी गगन और विशाल ने स्कूटी सवार कर्ण विहार निवासी उज्ज्वल उर्फ मोनू को सिगरेट जलाने के लिए लाइटर लेने के बहाने से रोका था। 5 गोली चलाई थीं। उज्ज्वल के पैर में गोलियां लगी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed