{"_id":"6a4b5d4e89f7e13ba70eb37b","slug":"man-killed-in-karnal-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal: जीजा ने की साले की हत्या, पत्नी की गर्दन पर चाकू रखकर करवाई कॉल; एक साल पहले हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal: जीजा ने की साले की हत्या, पत्नी की गर्दन पर चाकू रखकर करवाई कॉल; एक साल पहले हुई थी शादी
Mon, 06 Jul 2026 01:18 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
Published by: Nivedita
Updated Mon, 06 Jul 2026 01:18 PM IST
सार
रायसन निवासी जसविंदर (28) की एक साल पहले शादी हुई थी। उनकी बहन मंजीत कौर की शादी भी एक साल पहले कुचपुरा निवासी मनीष के साथ हुई थी। उसके साथ ससुराल पक्ष के लोग अक्सर झगड़ा करते थे।
विज्ञापन
मृतक और विलाप करते परिजन।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करनाल के कुचपुरा गांव में एक युवक ने अपने साले की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। आरोपी ने अपनी पत्नी की गर्दन पर चाकू रखकर साले को ससुराल बुलाया था।
गांव के बाहर रास्ते में ही रोककर रायसन निवासी जसविंदर पर जानलेवा हमला कर दिया गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। निसिंग थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी घर से फरार हैं।
जानकारी के मुताबिक, रायसन निवासी जसविंदर (28) की एक साल पहले शादी हुई थी। उनकी बहन मंजीत कौर की शादी भी एक साल पहले कुचपुरा निवासी मनीष के साथ हुई थी। उसके साथ ससुराल पक्ष के लोग अक्सर झगड़ा करते थे। रविवार की रात को ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ झगड़ा कर लिया। आरोपियों ने चाकू उनकी बहन की गर्दन पर रखा और 20 लाख रुपये मंगवाने की बात कही। बहन ने भाई को काॅल करके बुलाया।
जसविंदर अपनी बहन मंजीत कौर को बचाने के लिए अपने दो भाइयों के साथ कुचपुरा जा रहा था। आरोप है कि गांव के बाहर ही कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और उस पर जानलेवा हमला कर दिया।
विज्ञापन
मंजीत कौर ने आरोप लगाया कि ससुराल वाले पहले भी उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। उसने बताया कि पहले भी जब उसका भाई उसे लेने आया था, तब उसके साथ मारपीट की गई थी।
मंजू के अनुसार, बीती रात भी उसके साथ मारपीट की गई, गहने छीन लिए गए और उसे कमरे में बंद कर दिया गया। आरोप है कि उसकी गर्दन पर चाकू रखकर 20 लाख रुपये की मांग की गई। इसके बाद उसने अपने भाई जसविंदर को कॉल किया।
घटना की सूचना मिलते ही निसिंग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।