{"_id":"69efd523a5151d0939015fed","slug":"many-trains-were-delayed-for-hours-due-to-repair-work-karnal-news-c-18-knl1018-894678-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: मरम्मत कार्य के चलते कई गाड़ियां घंटों देरी से पहुंचीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: मरम्मत कार्य के चलते कई गाड़ियां घंटों देरी से पहुंचीं
Tue, 28 Apr 2026 02:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Tue, 28 Apr 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल। दिल्ली-अंबाला रेलखंड पर चल रहे ट्रैक मरम्मत कार्य का प्रभाव सोमवार को भी ट्रेनों के समय पर पड़ा। कई प्रमुख ट्रेनें निर्धारित समय से 30 मिनट से लेकर 4 घंटे तक की देरी से पहुंचीं। यात्री परेशान रहे। प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई।
उत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अजय माइकल के अनुसार, सुरक्षा और बेहतर संचालन सुनिश्चित करने के लिए ट्रैक मेंटेनेंस कार्य किया जा रहा है जिसके चलते ट्रेनों की गति अस्थायी रूप से कम की गई है। इसी कारण कई गाड़ियां अपने निर्धारित समय से पीछे चल रही हैं।
देरी से पहुंचने वाली प्रमुख ट्रेनों में ट्रेन संख्या 11057 अमृतसर एक्सप्रेस लगभग 4 घंटे 50 मिनट देरी से चली, 14680 दिल्ली जंक्शन–अमृतसर एक्सप्रेस करीब 2 घंटे 20 मिनट लेट रही। इसके अलावा ट्रेन संख्या 14507 फाजिल्का इंटरसिटी एक्सप्रेस लगभग 1 घंटा 30 मिनट देरी से पहुंची।
विज्ञापन
18101 जम्मू तवी एक्सप्रेस करीब 58 मिनट, 11077 झेलम एक्सप्रेस लगभग 54 मिनट, 13051 नेताजी एक्सप्रेस करीब 46 मिनट और 12413 गालता धाम पूजा एक्सप्रेस लगभग 34 मिनट देरी से करनाल पहुंचीं।
ब्यूरो